Last Updated:
Petrol-Diesel Price : सरकारी तेल कंपनियों की ओर से बुधवार सुबह जारी पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में देशभर में गिरावट दिख रही है. ग्लोबल मार्केट में आई कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट का असर घरेलू बाजार में भी दिखा. ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध विराम की सहमति के बाद कच्चे तेल के बाजार में तेज गिरावट दिख रही है.
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें 15 डॉलर सस्ती हो गई हैं.
नई दिल्ली. अमेरिका और ईरान के युद्ध विराम पर सहमत होने और होर्मुज जलडमरूमध्य को खोले जाने की खबरों से कच्चे तेल में बड़ी गिरावट दिख रही है. ग्लोबल मार्केट में क्रूड का भाव बुधवार सुबह 15 डॉलर से भी ज्यादा टूट गया और फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे चला गया. इसका असर सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिख रहा है. आज पटना सहित देश के कई शहरों में तेल के दाम नीचे आए हैं.
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, गाजियाबाद में पेट्रोल 29 पैसे सस्ता होकर 94.41 रुपये लीटर हो गया है तो डीजल 34 पैसे गिरकर 87.47 रुपये लीटर पहुंच गया है. हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में पेट्रोल फिर 34 पैसे सस्ता होकर 95.51 रुपये लीटर बिक रहा है तो डीजल 33 पैसे गिरावट के साथ 87.97 रुपये लीटर के भाव पहुंच गया है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल आज 11 पैसे सस्ता होकर 105.48 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 10 पैसे गिरावट के साथ 91.72 रुपये लीटर बिक रहा है.
कच्चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में भी बड़ी गिरावट दिख रही है. ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 14 डॉलर की गिरावट के साथ 95 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है. डब्ल्यूटीआई का रेट भी तेजी से नीचे आया है और यह 15.60 डॉलर की गिरावट के साथ 97.37 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया है. दोनों ही क्रूड की कीमतों में आज करीब 14 फीसदी की गिरावट दिख रही है.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर
इन शहरों में बदल गए रेट
– गुरुग्राम में पेट्रोल 95.51 रुपये और डीजल 87.97 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में पेट्रोल 94.41 रुपये और डीजल 87.47 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 105.48 रुपये और डीजल 91.72 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें





