14.6 C
Munich

ये कैसे हो पाएगा सर? जब अफसरों ने पूछा था सवाल, सीएम योगी ने सुनाया किस्सा, अखिलेश पर बोला हमला

Must read


Last Updated:

सीएम योगी ने कहा कि बेईमान राजनीतिज्ञयों और भ्रष्ट नौकरशाहों को रोकना है तो अपने आप से शुरुआत करिये. आपको भी अपने स्तर पर अब अच्छा प्रदर्शन करना होगा. मै एक बार फिर 609 युवाओं को बधाई देता हूं. मुझे उम्मीद है विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के विजन में आप अपनी भूमिका निभाएंगे.

Zoom

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर निशाना साधा.

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को नवनियुक्त कनिष्ठ विश्लेषकों और दंत स्वास्थ्य वैज्ञानियों को नियुक्ति पत्र सौंपा. इस दौरान सीएम योगी ने पहले की सरकारों में होने वाली भर्तियों, कानून व्यवस्था और सूबे में निवेश को लेकर जमकर निशाना साधा. सीएम योगी ने कहा कि MSME सेक्टर में ढेर सारे युवाओं को नौकरी मिली हैं. दंगा मुक्त प्रदेश बना तो अच्छा निवेश आया. यूपी में फार्मा सेक्टर के 17 MOU हुए. UP में उद्योग लगेगा तो UP के लोगों को रोजगार मिलेगा. आप भाग्यशाली हैं कि आपको भर्ती के लिए सिफारिश नहीं करनी पड़ी. पहले चाचा भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए निकल पड़ती थी. जब फंसते थे तो सजा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन को मिलती थी.

‘बीमारी से पहले बचाव की देनी चाहिए जानकारी’
सीएम योगी ने कहा कि बेईमान राजनीतिज्ञयों और भ्रष्ट नौकरशाहों को रोकना है तो अपने आप से शुरुआत करिये. आपको भी अपने स्तर पर अब अच्छा प्रदर्शन करना होगा. मै एक बार फिर 609 युवाओं को बधाई देता हूं. मुझे उम्मीद है विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के विजन में आप अपनी भूमिका निभाएंगे. आज 252 दंत वैज्ञानियों की भी भर्ती हो रही थी. पहले अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य की चिंता थी. पहले समाज के स्वास्थ्य की चिंता नहीं थी. किसी का दाँत ख़राब हो जाए तो उसका सारा स्वाद ख़राब हो जाता था. बीमारी से पहले बचाव की जानकारी दी जानी चाहिए. हम नौजवानों को सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार देंगे.

‘अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज है’
सीएम योगी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा के लिए 6 लैब थी और अब 18 हो गए हैं. अबतक 36 हजार खाद्य नमूनो की प्रति वर्ष जांच होती थी. अब 1 लाख 8 हजार से अधिक नमूनो की जांच हो सकेगी. भर्ती की परीक्षा पूरी पारदर्शी और निष्पक्षता से होगी. जाति, धर्म, क्षेत्र के आधार पर भेदभाव करना महापाप है. UP में देश का सबसे अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर दिया, जिन विभागों को कोई नहीं जानता था उन्हें भी आज पहचान मिली. आज सभी जिलों में एक एक मेडिकल कालेज है. UP में 81 मेडिकल कालेज और 2 एम्स हैं. पहले ना अच्छे अस्पताल थे ना स्टॉफ था, सब भगवान भरोसे थे.

‘पहले हर एक चीज में मिलावट थी, उसे कौन रोकता’
खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग को लोग जानते ही नहीं थे. जबकि खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग बहुत महत्वपूर्ण विभाग है. हर एक खाद पदार्थ में मिलावट है. उसे कौन रोकता? उसे पुलिस नहीं रोक सकती, आवश्यक उपकरण नहीं थे. पहले ने स्टॉफ था, ना लैब ना उपकरण था. आज हर एक मंडल स्तर पर A ग्रेड की लैब है. हर खाद्य पदार्थ की जांच उस लैब में हो सकेगी. ग़लत पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी. पहले आजादी के बाद सिर्फ 5 औषधि परीक्षण प्रयोगशाला थी. अब हर मंडल पर 18 प्रयोगशाला है. UP में अब 55 हजार औषधि नमूनो की एक साथ जांच हो सकती है. नकली दवाओं की जांच अब आसानी से हो सकेगी. अब तक सिर्फ 44 कनिष्ठ विश्लेषक थे, अब 357 की भर्ती हुई है।

‘अधिकारी बोले कि सर ट्रेनिंग कैसे होगी’
CM योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस भर्ती का जिक्र करते हुए कहा, ‘जब मैंने कहा एक साथ 60 हजार पुलिस भर्ती करो. अधिकारियो ने कहा कि भर्ती के बाद ट्रेनिंग कैसे होगी. क्योंकि अधिकारी भी पुराने ही थे, मानसिकता बदलने में समय लग रहा था. मैंने केद्रीय सुरक्षा बलों के ट्रेनिंग सेंटर और अन्य राज्यों से बात कर ट्रेनिंग कराई. मैंने अभी सभी जवानो की भर्ती कर उनकी नियुक्ति कर दी है.

‘भर्ती में सेंध ना लगे, उसके लिए सख्त कानून बनाया है’
मैंने 9 लाख से अधिक निष्पक्ष भर्ती कराई. अधीनस्थ चयन आयोग इस वर्ष 32 हजार भर्ती करेगा. UP लोक सेवा आयोग 15 हजार भर्ती करेगा. UP पुलिस भर्ती बोर्ड 45 हजार SI और होम गार्ड की भर्ती कर रहा है. अगले 1 वर्ष में डेढ़ लाख भर्ती की जाएगी. UP की भर्ती में सेंध ना लगे उसके लिए सख़्त कानून बनाया है. भर्ती में धांधली करने वालों को आजीवन कारावास और उसकी संपत्ति जब्त करने का कानून है.

‘पहले परीक्षा कोई और देता था, सलेक्शन किसी और को होता था’
CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं सभी 609 पदों पर चयनित युवाओं को हृदय से बधाई देता हूं. निष्पक्ष पारदर्शी तरीके से चयन कराने के लिए भी सभी को बधाई देता हूं. अपेक्षित परिणाम ना आने पर परिवार और रिश्तेदारों के सपने चकनाचूर होते हैं. चयन में धोखा सिर्फ उस युवा के साथ नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ी के साथ धोखा है. बेईमानी और भ्रष्टाचार ने इस राज्य को बीमारू राज्य बना दिया था. गुंडा राह और महीनों लगने वाले कर्फ्यू वाले राज्य बना दिया था. चयन में भेदभाव को कई बार न्यायालय ने रोका. डिप्टी CM बता रहे थे कि परीक्षा कोई और देता था सिलेक्शन कोई और देता था.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनाया युवक की खुदकुशी का किस्सा
सीएम योगी ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि एक बार मेरे क्षेत्र में एक युवा ने आत्माहत्या कर ली. अधिकारियों ने आक्रोश का हवाला देकर ना जाने की सलाह दी. लेकिन मैं आत्माहत्या करने वाले एकलौते बेटे के परिजनों से मिला. UP पुलिस की मेरिट में आने के बावजूद उसका सिलेक्शन नहीं हुआ. सिलेक्शन लेटर ना मिलने से उस युवा ने आत्महत्या की जानकारी मिली. जिसकी खुद की डिग्री फर्जी थी वो आयोग का चेयरमैन बन सिलेक्शन करता था. मेरे आने के बावजूद कोर्ट के स्टे के चलते भर्ती नहीं हो पा रही थी. मैंने न्यायालय की मंशा के अनुरूप निष्पक्ष भर्ती की. मैंने 2 लाख 20 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती की. पहले छोटी सोच थी इसलिए काम भी छोटे करते थे.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article