24.8 C
Munich

अमेठी के उल्टा गढ़ा धाम से लेकर राजमहल तक…जानिए इस ऐतिहासिक शहर से जुड़ी कहानी, जिसने इसे दिलाई पहचान

Must read


Last Updated:

Amethi History: अमेठी का नाम सुनते ही अक्सर राजनीति का जिक्र होता है, लेकिन इस जिले की असली पहचान इसकी सदियों पुरानी विरासत में छिपी है. संतों की तपोभूमि और राज परिवारों की गौरवशाली परंपराओं को खुद में समेटे अमेठी का इतिहास ‘संत पीठ’ और ‘राजपीठ’ के इर्द-गिर्द घूमता है. जहां एक ओर मलिक मोहम्मद जायसी और टीकर माफी जैसे पावन आश्रमों की आध्यात्मिक शक्ति है, वहीं दूसरी ओर अमेठी, तिलोई और जामो जैसी रियासतों का राजसी ठाठ-बाठ आज भी यहां की मिट्टी में महसूस किया जा सकता है.

अमेठी: उत्तर प्रदेश का अमेठी जिला विश्व स्तर पर अपनी एक अलग और खास पहचान रखता है. यह जिला न केवल अपने रोचक इतिहास के लिए मशहूर है, बल्कि यहां की संस्कृति में आध्यात्मिकता और राजसी परंपराओं का एक अद्भुत संगम देखने को मिलता है. अमेठी के गौरवशाली अतीत को समझने के लिए इसे दो प्रमुख हिस्सों में देखा जाता है, जिन्हें ‘संत पीठ’ और ‘राजपीठ’ कहा जाता है. ये दोनों ही पहलू अमेठी के सामाजिक और ऐतिहासिक ढांचे को मजबूती प्रदान करते हैं और आज भी लोगों की अटूट आस्था का केंद्र बने हुए हैं.

संत पीठ, आस्था और आध्यात्म का संगम
अमेठी को संतों की तपोभूमि माना जाता है और यहां के मठ-मंदिर इसके आध्यात्मिक इतिहास के साक्षी हैं. संत पीठ की इस पावन श्रृंखला में प्रसिद्ध सूफी संत मलिक मोहम्मद जायसी की कर्मस्थली, टीकर माफी आश्रम, उल्टा गढ़ा धाम और मां दुर्गन भवानी का प्राचीन मंदिर शामिल है. इसके साथ ही नारद मुनि का आश्रम भी इसी संत पीठ का हिस्सा है, जिसे लोग आज भी बड़े सम्मान और श्रद्धा की दृष्टि से देखते हैं. ये धार्मिक स्थल न केवल पूजा-पाठ के केंद्र हैं, बल्कि यहां की शांति और सकारात्मक ऊर्जा अमेठी की सांस्कृतिक विरासत को और भी समृद्ध बनाती है.

राजपीठ, रियासतों का वैभव और प्रतापी राजाओं का दौर
राजपीठ की बात करें तो अमेठी की रियासतें और यहां के किले अपनी वीरता और भव्यता के लिए जाने जाते हैं. अमेठी राजमहल की नींव रखने वाले राजा विश्वेश्वर सिंह, राजा लाल माधव सिंह, राजा भगवान बख्श सिंह और राजा रणंजय सिंह जैसे प्रतापी शासकों ने इस राजपीठ के गौरव को बढ़ाया है. वर्तमान में इस विरासत की जिम्मेदारी अमेठी नरेश डॉ. संजय सिंह संभाल रहे हैं. राजपीठ की इस कड़ी में जामो रियासत भी शामिल है जिसका नेतृत्व राजा अक्षय प्रताप सिंह ‘गोपाल जी’ कर रहे हैं, वहीं तिलोई रियासत की कमान प्रदेश सरकार में मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के हाथों में है. इसके साथ ही शाहगढ़ का किला भी इसी राजपीठ की मजबूती का प्रतीक माना जाता है.

इतिहासकार की नजर में अमेठी का महत्व
इतिहासकार अर्जुन पांडे बताते हैं कि संत पीठ और राजपीठ दोनों का अपना-अपना सम्मान है और ये दोनों ही अमेठी के वजूद को विश्व स्तर पर मजबूती देते हैं. उनके अनुसार, जहां मठ-मंदिर धार्मिक व्यवस्था को संभालते हैं, वहीं राज परिवारों की श्रृंखला यहां की ऐतिहासिक नींव को अटूट बनाती है. यही वजह है कि आज भी अमेठी का इतिहास जानने और समझने की चाह रखने वालों के लिए ये दोनों पीठ एक रोचक विषय बने हुए हैं.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article