14.8 C
Munich

Sunil Narine Record: सुनील नरेन ने IPL में रचा इतिहास, केकेआर के लिए बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इस उपलब्धि को हासिल करने वाले बने पहले खिलाड़ी

Must read


होमखेलक्रिकेट

सुनील नरेन ने IPL में रचा इतिहास, केकेआर के लिए बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Last Updated:

Sunil Narine Create History in IPL: कोलकाता नाइटराडर्स के दिग्गज खिलाड़ी सुनील नरेन ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है. सुनील नरेन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में 2 विकेट अपने नाम किए. इसके साथ ही नरेन ने केकेआर के लिए आईपीएल में अपने 200 विकेट पूरे किए.

Zoom

सुनील नरेन ने केकेआर के लिए पूरे किए 200 विकेट

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 45वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के दिग्गज सुनील नरेन ने इतिहास रच दिया. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में सुनील नरेन ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. इसके साथ ही सुनील नरेन ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. सुनील नरेन आईपीएल में किसी एक टीम के लिए 200 विकेट लेने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बने हैं. नरेन के अलावा इस लीग में और कोई भी विदेशी गेंदबाज इस आंकड़े को नहीं छू पाया है.

बता दें कि नरेन को पहली बार साल 2012 में केकेआर के लिए खेलने का मौका मिला था. इसके बाद से वह इसी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए हैं. नरेन ने अपने आईपीएल करियर के 197वें मैच में केकेआर के लिए 200 विकेट के आंकड़े तक पहुंचे हैं. आईपीएल में सुनील नरेन के अब 201 विकेट हो गए हैं.

केकेआर के लिए बल्लेबाजी में भी नरेन ने किया है कमाल

सुनील नरेन ने सिर्फ गेंदबाजी में ही नहीं, बल्लेबाजी में भी केकेआर के लिए धूम मचाया है. आईपीएल में नरेन की बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने 165.30 की स्ट्राइक रेट से 1820 रन बनाए हैं. इसमें उनके नाम 1 शतक और 7 अर्धशतक दर्ज है. सुनील नरेन ने कई बार केकेआर के लिए पारी की शुरुआत की करते हुए तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की है. हालांकि, आईपीएल 2026 में उन्हें अभी तक ओपनिंग का मौका नहीं मिला है.

सनराइजर्स ने 19 ओवर में बनाए 165 रन का स्कोर

वहीं, इस मुकाबले की बात करें तो केकेआर के खिलाफ सनराइजर्स की बल्लेबाजी बहुत ही साधारण रही. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स की पूरी टीम 19 ओवर में सिर्फ 165 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. सनराइजर्स के लिए सबसे ज्यादा ट्रेविस हेड ने 28 गेंद में 61 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस पारी में हेड ने 9 चौके और 3 छक्के भी लगाए. इसके अलावा ईशान किशन ने भी 29 गेंद में 42 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में केकेआर की तरफ से सुनील नरेन के अलावा वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट अपने नाम किए, जबकि कार्तिक त्याही ने 2, अनुकूल रॉय और कैमरून ग्रीन ने 1-1 विकेट लिए.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article