13.1 C
Munich

सूर्यकुमार यादव से एशिया कप ट्रॉफी ‘छीनकर’ भागे थे मोहसिन नकवी, बाबर आजम के हाथों में सौंपा PSL खिताब

Must read


होमखेलक्रिकेट

एशिया कप ट्रॉफी ‘छीनकर’ भागे थे मोहसिन नकवी, बाबर के हाथों में सौंपा PSL खिताब

Last Updated:

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने आखिरकार अपनी पहली टी20 ट्रॉफी जीत ली. पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल मे पेशावर जल्मी ने हैदराबाद किंग्समेन को पांच विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया. यह दूसरी बार है जब टीम ने यह ट्रॉफी जीती है. मोहसिन नकवी के हाथों से बाबर ने इस ट्रॉफी को लिया.

Zoom

बाबर आजम ने बतौर कप्तान जीता पहला टी20 खिताब, मोहसिन नकवी ने दी ट्रॉफी

नई दिल्ली. पाकिस्तान सुपर लीग में बाबर आजम की टीम ने जीत का परचम लहलाया और उनको आखिरकार कप्तान के तौर पर अपनी सबसे बड़ी सफलता हाथ लगी. इसका ट्रॉफी को जीतने का सुकून उनके चेहरे पर साफ नजर आया. पेशावर जल्मी ने रविवार को गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए पीएसएल 11 के फाइनल में हैदराबाद किंग्समेन को पांच विकेट से हराया. ट्रॉफी को लेकर विवादों में घिर चुके पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने बाबर आजम को ट्रॉफी सौंपी.

जल्मी  की टीम ने दूसरी बार पाकिस्तान सुपर लीग का खिताब जीता है. 2017 के बाद पहली बार उन्होंने ट्रॉफी अपने नाम की. बाबर आजम पहले भी दो बार पीएसएल जीत चुके हैं, लेकिन बतौर कप्तान यह उनकी पहली ट्रॉफी थी. इसी वजह से इस साल का यह टूर्नामेंट उनके लिए इतना खास बन गया है. फाइनल में आरोन हार्डी ने गेंद और बल्ले दोनों से अहम भूमिका निभाई. उन्होंने 27 रन देकर 4 विकेट लिए और हैदराबाद की टीम को 18 ओवर में 129 रन पर रोक दिया. साइम अयूब ने 54 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन लगातार विकेट गिरने से हैदराबाद की उम्मीदें कमजोर पड़ गईं.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article