19.1 C
Munich

किस्मत के भरोसे अब लखनऊ सुपरजायंट्स, कप्तान ऋषभ पंत ने डाले हथियार, 7वीं हार पर यूं छलका दर्द

Must read


होमखेलक्रिकेट

किस्मत के भरोसे अब LSG, ऋषभ पंत ने डाले हथियार, 7वीं हार पर यूं छलका दर्द

Last Updated:

IPL 2026 Rishabh Pant statement: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में लखनऊ सुपरजायंट्स को 7वीं हार का सामना करना पड़ा है. लखनऊ मुंबई के खिलाफ इस सीजन में अपना 9वां मैच खेलने उतरी थी, लेकिन टीम 228 रन बनाकर भी 6 विकेट से हार गई. इस निराशाजनक हार के बाद टीम के कप्तान ऋषभ पंत बहुत ही निराश नजर आए.

Zoom

लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत

नई दिल्ली: ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपरजायंट्स आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की दौर से लगभग बाहर होने की कगार पर है. लखनऊ इस सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना 9वां मैच खेलने मैदान पर उतरी थी, जिसमें उसे 6 विकेट से हार मिली. सीजन की ये उसकी 7वीं हार है. यहां से अगर लखनऊ को प्लेऑफ पहुंचना है तो उसे लगभग अपने सभी मैचों में जीत दर्ज करनी होगी. मुंबई के खिलाफ मैच में लखनऊ ने 228 रन बनाए थे, लेकिन उसके गेंदबाज इस स्कोर का बचाव नहीं कर पाए.

ऐसे में टीम की इस निराशाजनक हार पर कप्तान काफी ऋषभ पंच काफी निराश दिखे. मैच के बाद ऋषभ पंत ने कहा, “जिस तरह से हमने शुरुआत की मुझे लगता है हमें और रन बनाने चाहिए थे. लेकिन कुछ अच्छे संकेत भी हैं. ऐसा नहीं कह सकते की हमने बहुत खराब खेला. लड़कों ने खुलकर खेला, लेकिन अंत में मुझे लगता है कि मुंबई ने अच्छी गेंदबाजी की क्योंकि वे इन परिस्थितियों के आदी हैं.”

हमें अब किस्मत का साथ चाहिए-पंत

बता दें कि टीम के साथ-साथ खुद ऋषभ पंत के लिए ये सीजन अच्छा नहीं रहा है. 7 हार के बाद पंत पूरी तरह से हताश नजर आए. ऋषभ पंत ने कहा, “टीम के इस हालात पर ज्यादा कुछ नहीं कह सकते. मुझे लगता है कि हमें किस्मत के साथ की जरूरत है. बस यही मैं कहूंगा. मुझे लगता है कि इसमें बहुत सारी कृपा साथ देगी और इसके लिए हमें और अधिक प्रयास करने होंगे.”

उन्होंने कहा, “मुंबई के खिलाफ इस मैच में हम 10-15 रन कम रह गए क्योंकि यह 220-230 रन वाली विकेट थी और जिस तरह से हमने शुरुआत की हमें उन पर बढ़त हासिल थी, लेकिन साथ ही इस तरह की विकेट पर आप हर समय गेंदबाजों को दोष नहीं दे सकते. वे हमारे लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.” लखनऊ की टीम अबतक खेले गए 9 मैचों में सिर्फ 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर हैं.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article