Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 5 May 2026 : मेष राशि के स्वामी मंगल आज आपको ऊर्जा, शक्ति और साहस प्रदान करेंगे, लेकिन आवेश में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचने की जरूरत है. सूर्य का प्रभाव आपकी आर्थिक स्थिति और आत्मविश्वास को मजबूत करेगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज आप पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं. अविवाहित लोगों को नए रिश्ते मिल सकते हैं. परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहेगा.
Aaj Ka Mesh Rashifal 5 May 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज सिद्धि योग बन रहा है. यह योग मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला योग है. सिद्धि और शौभाग्य योग चंद्रमा सहित अन्य ग्रहों के सहयोग से बनता है. यह राशियों को विशेष फायदा पहुंचता है. आर्थिक नजरिए से आज का दिन अच्छा रहेगा. निवेश और कमाई के लिए दिन अनुकूल है. स्वास्थ्य से जुड़ी थोड़ी समस्या हो सकती है. आज ऋतु ग्रीष्म है. माष ज्येष्ठ है. तिथि चतुर्थी है. नक्षत्र ज्येष्ठा है. पक्ष कृष्ण है. सूर्योदय 5.37 पर और सूर्यास्त 6.58 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.51 से 12.44 तक रहेगा. इसमें कोई नया और शुभ काम कर सकते हैं. अशुभ समय राहुकाल 3.38 से 5.18 तक रहेगा. यह ऐसा समय है, जिसमें कोई नया और शुभ काम कर सकते हैं. दिशाशूल उत्तर में रहेगा. आज भगवान गणेश की पूजा जरूर करें.
ये समस्या करेगी परेशान
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आप आपकी सेहत सामान्य रहेगी. ऊर्जावान महसूस करेंगे. पेट से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है. खानपान में विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है. बाहर का खाने से परहेज करें. कोई भी ऐसी चीजों का सेवन न करें, जिससे पेट को दिक्कत महसूस हो. सलाह के तौर पर हल्का और सुपाच्य भोजन करें. बाहर का खाने से परहेज करें. प्यार और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं. अविवाहित लोगों को नए रिश्ते मिल सकते हैं. परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहेगा. कोई अच्छी खबर मिल सकती है. घर का माहौल सकारात्मक रहेगा.
निवेश करें या नहीं
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. धन लाभ के मजबूत योग बन रहे हैं. निवेश फायदेमंद हो सकता है. हालांकि, निवेश से पहले पूरी जानकारी ले लें. जल्दबाजी में निवेश का फैसला लेना नुकसान हो सकता है. आय में वृद्धि भी संभव है. कार्य क्षेत्र में आपकी प्रतिभा चमकेगी. नए अवसर भी मिल सकते हैं. व्यवसाय में सकारात्मक सोच आपको लाभ प्रदान करेंगे.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें


