9.2 C
Munich

प्रयागराज, वाराणसी, मथुरा, नोएडा सहित 30 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट

Must read


लखनऊः उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में आंधी और बारिश का सबब बना हुआ है. नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से सूबे में लोगों को चिलचिलाती धूप और गर्मी से बड़ी राहत मिली है. आलम यह है कि मौसम में ठंड का एहसास होने लगा है. इसी कड़ी में मौसम विभाग यानी कि आईएमडी ने संभल, बदायूं, कांशीरामनगर, अमरोहा, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, गौतमबुद्धनगर, अमेठी, रायबरेली, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, फतेहपुर और बांदा जिले में आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. इसके अलावा आईएमडी ने बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, जौनपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर और भदोही में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में तेज बारिश के साथ-साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

अगले 3 घंटे में यहां आएगा आंधी-तूफान
अगले 3 घंटों में यूपी के कई जिलों में कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ मध्यम दर्जे का आंधी-तूफान आने की संभावना है. हवा की गति 40-60 किमी प्रति घंटा और मध्यम बारिश होने की संभावना. अलीगढ, बुलन्दशहर, हाथरस, मथुरा, भदोही, चित्रकूट, जौनपुर, कौशांबी, मिर्ज़ापुर, प्रतापगढ़ और प्रयागराज जिले में ऑरेंज अलर्ट किया गया है. मौसम को लेकर सचेत ऐप के माध्यम से यह जानकारी दी गई है.

प्रयागराज में बदल गया मौसम का मिजाज
मंगलवार की सुबह इटावा के चंबल इलाके में मौसम खुशनुमा हो गया है. तामपान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. वहीं सरद् हवाओं के चलने से मौसम में ठंडक बनी हुई है. सर्द हवाओं के साथ साथ बरसात के आसार नजर आ रहे हैं. वहीं संगम नगरी प्रयागराज में मौसम का मिजाज बदल गया है. तेज हवाओं के साथ शहर के कई इलाकों में शुरू हुई बारिश. कभी तेज बारिश हो रही है तो कभी रिमझिम फुहारे पड़ रही हैं. आसमान में घने बादल छाए हुए हैं. आसमान में बिजली कड़क रही है और बादल घुमड़ रहे हैं. बारिश के चलते तापमान में आई गिरावट. लोगों को उमस भरी गर्मी से मिली राहत. बारिश के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति हुई बाधित. बारिश शुरू होने से लोगों को घर से बाहर निकलने में हो रही है परेशानी.

6 मई को यूपी में किन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट
वहीं 6 मई के मौसम की बात करें तो रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, खीरी, बहारइच, बाराबंकी, अयोध्या, सीतापुर, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, महराजंगज, संतकबीरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी में बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम
वहीं पूरे देश के मौसम की बात करें तो जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद और हिमाचल प्रदेश में 6 मई तक छिटपुट से लेकर काफी व्यापक हल्की से मध्यम वर्षा, बर्फबारी, गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक) की संभावना है और उत्तराखंड में 8 मई तक भी यही संभावना है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 5 और 6 मई तथा 10 मई को छिटपुट से लेकर काफी व्यापक हल्की से मध्यम वर्षा, गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक) की संभावना है.

उत्तर प्रदेश में कब तक है बारिश का अलर्ट
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 और 6 मई को, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 और 7 मई को भी यही संभावना है. पश्चिमी राजस्थान में 4 से 7 मई और पूर्वी राजस्थान में 4 से 8 मई के दौरान छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार तक) की संभावना है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4 और 5 मई को गरज के साथ आंधी (हवा की रफ्तार 50-60 किमी प्रति घंटा और 70 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) की संभावना है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article