West Bengal New CM LIVE: 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों ने पूरे राजनीति का नक्शा बदल दिया. पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी इतनी बड़ी जीत के साथ उभरी है कि अब सबसे बड़ा सवाल मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर खड़ा हो गया है. क्या पार्टी अनुभवी नेता सुवेंदु अधिकारी को चुनेगी या नए चेहरे पर दांव लगाएगी? वहीं तमिलनाडु में जो हुआ वह किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. एक सुपरस्टार यानी विजय ने राजनीति में कदम रखा और सीधे सत्ता के दरवाजे तक पहुंच गया. जनता ने पारंपरिक राजनीति को झटका दिया है. यह चुनाव दिखाता है कि अब मतदाता बदलाव के लिए तैयार हैं. बंगाल और तमिलनाडु दोनों ही राज्यों में नतीजों के बाद सबसे ज्यादा चर्चा CM की कुर्सी को लेकर है. इस बीच खबर आ रही है कि ममता बर्नजी हार के बाद आज 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी. वहीं तमिलनाडु में विजय ने राज्यपाल को पत्र लिखकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है.
आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी 206 से सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है. जबकि तृणमूल कांग्रेस 81 पर सिमट गई है. इससे 15 साल पुरानी सत्ता का अंत माना जा रहा है. अब पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती मुख्यमंत्री का चेहरा तय करने की है. कई नाम चर्चा में हैं, लेकिन हाईकमान ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. दूसरी ओर तमिलनाडु में विजय की पार्टी TVK ने 108 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है. यह जीत सिर्फ एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि एक नई राजनीतिक धारा की शुरुआत है, जिसने DMK को सत्ता से बाहर कर दिया है.
तमिलनाडु में विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने 108 सीटें जीतकर बड़ा इतिहास रच दिया है. यह जीत इसलिए खास है क्योंकि एक नए दल ने पारंपरिक राजनीति को चुनौती दी और जनता का भरोसा जीत लिया.
एम के स्टालिन की अगुवाई वाली DMK को इस बार सत्ता से बाहर होना पड़ा है. यह हार राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत है. विजय की लोकप्रियता और नई सोच ने मतदाताओं को आकर्षित किया.
बंगाल में बीजेपी के लिए मुख्यमंत्री का चयन सबसे अहम फैसला होगा. वहीं तमिलनाडु में विजय का CM बनना लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन आधिकारिक घोषणा का इंतजार है. दोनों राज्यों में आने वाले दिनों में यह तस्वीर साफ होगी.
इन चुनाव परिणामों का असर राष्ट्रीय राजनीति पर भी पड़ेगा. बंगाल में बीजेपी की जीत उसके विस्तार को दिखाती है, जबकि तमिलनाडु में विजय की जीत क्षेत्रीय दलों के लिए नया संकेत है कि राजनीति में नए चेहरे भी बड़ा बदलाव ला सकते हैं.
Election Result News LIVE: हार के बाद ममता की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज
Election Result News LIVE: पश्चिम बंगाल में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इस चुनाव में टीएमसी को 80 सीटें मिली हैं, जबकि बीजेपी ने 206 सीटों के साथ बड़ी जीत दर्ज की है, जिससे राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है.
Tamilnadu New CM Live: सरकार बनाने का दावा, राज्यपाल को विजय का पत्र
Tamilnadu New CM Live: तमिलनाडु में बड़ी जीत के बाद विजय ने राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को पत्र लिखकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने 108 सीटें जीतने के बावजूद बहुमत से थोड़ा पीछे रहने के बावजूद दावा किया है कि वे दो हफ्तों के भीतर बहुमत साबित कर देंगे. इससे राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है.
Tamilnadu New CM Live: क्या तमिलनाडु के नए CM बनेंगे विजय?
Tamilnadu New CM Live: तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने विजय की लोकप्रियता ने राजनीति का समीकरण बदल दिया है, जहां उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने 108 सीटें जीतकर बड़ी ताकत के रूप में उभरकर सामने आई है, हालांकि बहुमत से थोड़ा पीछे रह गई है. ऐसे में AIADMK के साथ गठबंधन की संभावनाएं बन रही हैं, और यदि ऐसा होता है तो सबसे बड़ी पार्टी के नेता के तौर पर विजय के मुख्यमंत्री बनने की संभावना काफी मजबूत मानी जा रही है.
Kerala CM Race Live: केरल में CM पद को लेकर कांग्रेस में मंथन तेज
Kerala CM Race Live: केरल में कांग्रेस नीत यूडीएफ की बड़ी जीत के बाद अब सबसे अहम सवाल मुख्यमंत्री के चयन को लेकर खड़ा हो गया है. पार्टी के सामने विकल्प है कि वह एक अनुभवी और राज्यभर में स्वीकार्य चेहरे पर भरोसा करे या फिर युवा और आक्रामक नेता को आगे लाए. सीएम पद की रेस में तीन बड़े नाम सामने हैं विपक्ष के नेता वी. डी. सतीशन, पूर्व नेता विपक्ष रमेश चेन्निथला और एआईसीसी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल जिनमें से किसी एक पर पार्टी नेतृत्व मुहर लगा सकता है.
Election Result News LIVE: श्यामपुकुर में हिंसा का आरोप, TMC ने BJP पर साधा निशाना
Election Result News LIVE: पश्चिम बंगाल के श्यामपुकुर सीट से टीएमसी उम्मीदवार शशि पांजा ने चुनाव के बाद हिंसा का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा इलाके में गड़बड़ी की घटनाएं सामने आई हैं और राज्यभर में टीएमसी दफ्तरों व सामाजिक क्लबों पर कब्जे की कोशिशें हो रही हैं. हालांकि इस सीट पर शशि पांजा को बीजेपी की पूर्णिमा चक्रवर्ती के हाथों हार का सामना करना पड़ा.
Election Result News LIVE: एक वोट से जीत, TVK उम्मीदवार ने रचा अनोखा इतिहास
Election Result News LIVE: तमिलनाडु के तिरुपत्तूर विधानसभा क्षेत्र में तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के उम्मीदवार श्रीनिवासा सेतुपति ने सिर्फ एक वोट से जीत हासिल कर बेहद दिलचस्प मिसाल पेश की है, जब पूरी पार्टी राज्य में बड़ी जीत का जश्न मना रही है. अपनी जीत पर उन्होंने कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि विजय और ‘व्हिसल’ चुनाव चिन्ह की है, और उन्होंने तिरुपत्तूर के मतदाताओं व पार्टी प्रमुख पर भरोसा जताने वालों का आभार जताया.
Election Result News LIVE: तमिलनाडु में DMK की हार, विजय को कांग्रेस की बधाई
Election Result News LIVE: तमिलनाडु में डीएमके ने हार स्वीकार कर ली है, जहां पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व इस नतीजे की समीक्षा करेगा. वहीं तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के प्रमुख विजय थलापति की बड़ी जीत पर कांग्रेस ने उन्हें बधाई दी है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने अभिनेता से नेता बने विजय की इस शानदार सफलता की सराहना की है, जिसने राज्य की राजनीति में नया संदेश दिया है.
Election Result News LIVE: तमिलनाडु में विजय की ‘ब्लॉकबस्टर’ जीत
Election Result News LIVE: तमिलनाडु में सुपरस्टार विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 234 में से 108 सीटें जीतकर बड़ी जीत दर्ज की है. राजनीति में एक बाहरी चेहरे के तौर पर उतरे विजय ने जाति, वर्ग और क्षेत्रीय सीमाओं से ऊपर उठकर खुद को एक एकजुट करने वाले नेता के रूप में पेश किया. उन्होंने पेरंबूर और तिरुचिरापल्ली ईस्ट सीटों पर भी भारी वोटों से जीत हासिल की, जिससे उनकी लोकप्रियता और राजनीतिक पकड़ का अंदाजा लगाया जा सकता है.
New CM Face Live Updates: कौन होगा बंगाल का नया CM
New CM Face Live Updates: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद सबसे बड़ा सवाल अब मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर उठ रहा है. परंपरा के मुताबिक बीजेपी आमतौर पर किसी एक चेहरे को आगे रखकर चुनाव नहीं लड़ती और अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही चलता है. लेकिन इस बड़ी जीत के बाद अब यह तय करना अहम हो गया है कि राज्य में पार्टी की कमान किसे सौंपी जाएगी.
सीएम पद की रेस में सुवेंदु अधिकारी सबसे आगे माने जा रहे हैं, जिन्होंने भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को हराकर बड़ा संदेश दिया. इसके अलावा दिलीप घोष, वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य और निशीथ प्रमाणिक जैसे नाम भी चर्चा में हैं. वहीं महिला सुरक्षा के मुद्दे को देखते हुए पार्टी किसी महिला चेहरे पर भी दांव लगा सकती है, जिसमें अग्निमित्रा पॉल और रूपा गांगुली के नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहे हैं.
Election Results 2026 New CM Face Live Updates: क्या है फाइनल रिजल्ट
Election Results 2026 New CM Face Live Updates: ये है फाइनल रिजल्ट
पश्चिम बंगाल
बीजेपी: 207
टीएमसी: 80
कांग्रेस: 2
तमिलनाडु
टीवीके: 107
डीएमके: 74
एआईएडीएमके: 53
केरल
यूडीएफ: 100
एलडीएफ: 35
एनडीए: 3
असम
बीजेपी: 102
कांग्रेस: 21
एआईयूडीएफ: 2


