22.3 C
Munich

Remove Rishabh Pant: ‘ऋषभ पंत को कप्तानी से हटाओ’, लगातार हार के बाद LSG को मिली सलाह

Must read


Last Updated:

ऋषभ पंत की कप्तानी में इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाईजी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है. टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद ना के बराबर है. ऐसे में उनको कप्तानी के पद से मुक्त करने की बातें की जाने लगी है. पूर्व क्रिकेटर रोहन गावस्कर ने उनको खुलकर खेलने के लिए कप्तान की जिम्मेदारी से मुक्त करने की बात कही है.

Zoom

रोहिन गावस्कर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दी ऋषभ पंत को कप्तानी से हटाने की सलाह

नई दिल्ली. जब ऋषभ पंत को इंडियन प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने रिकॉर्ड तोड़ रकम में खरीदा था तो इसे लेकर काफी हो हल्ला मचा था. फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका ने नए कप्तान के लिए अपनी उम्मीदें साफ तौर पर रख दी थीं. यहां तक कह दिया था कि महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा की तरह आईपीएल ट्रॉफी की लाइन लगाने वाले कप्तानों जैसे साबित होंगे. पिछले सीजन में खस्ता हाल प्रदर्शन और इस बार भी टीम प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर ही है.

बड़े धूम धाम से ऋषभ पंत को लखनऊ का कप्तान बनाया गया था. अब डेढ़ सीजन बाद सबकुछ बदल चुका है. टीम के मालिक को सलाह दी गई है कि वे आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी पंत को कप्तान बनाने के अपने फैसले पर फिर से विचार करें. भारत के पूर्व बल्लेबाज मनोज तिवारी और रोहन गावस्कर का मानना है कि कप्तानी का बोझ पंत के व्यक्तिगत प्रदर्शन को प्रभावित कर रहा है. उनका मानना है कि अगर विकेटकीपर-बल्लेबाज से कप्तानी का दबाव हटाया जाए तो वह ज्यादा खुलकर खेल सकते हैं, जिससे टीम को भी फायदा होगा.

पिछले सीजन में पंत की कप्तानी में एलएसजी सातवें स्थान पर रही थी. आईपीएल 2026 में भी कहानी नहीं बदली है, टीम अब तक नौ मैचों में सिर्फ दो जीत के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे है. पंत का खुद का बल्ले से प्रदर्शन भी चिंता का विषय रहा है. उन्होंने नौ पारियों में सिर्फ 204 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 128.30 रहा है, जो औसत से कम है. गावस्कर का मानना है कि एलएसजी को पंत की जगह किसी और को कप्तान बनाना चाहिए.

Langer on Rishabh Pant : ऋषभ पंत ने 2 दिन पहले प्रैक्टिस मैच में 30 गेंद में 95 रन बनाए थे…हार के बाद लखनऊ के कोच ने बनाया गजब बहाना
गावस्कर क्रिकबज पर कहा, “एक इंटरव्यू में (पंत को कप्तान बनाए जाने के बाद) संजीव गोयनका ने कहा था कि वह ऋषभ पंत के साथ एक विरासत बनाना चाहते हैं. वे चाहते हैं कि वह 10-15 साल खेलें, ट्रॉफी जीतें और फ्रेंचाइजी को सफल बनाएं. हर कोई यही उम्मीद करता है. कभी-कभी आपको खिलाड़ी को दबाव से बाहर निकालना पड़ता है. अगले सीजन के लिए उन्हें यह फैसला लेना पड़ सकता है कि पंत को कप्तान बनाए रखें या सिर्फ उनकी बल्लेबाजी पर ध्यान देने दें, क्योंकि हम सब जानते हैं कि वह विस्फोटक बल्लेबाज हैं और उनमें जबरदस्त क्षमता है.”

मनोज तिवारी ने कहा कि कप्तानी के दबाव के कारण एलएसजी पंत की बल्लेबाजी नहीं कर पा रही है. उन्होंने कहा, “हम ऋषभ पंत की बल्लेबाजी खो रहे हैं क्योंकि उन पर कप्तानी का दबाव है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर और आईपीएल में खुद को बल्लेबाज के तौर पर साबित किया है. उनसे जिस तरह की उम्मीद थी उस हिसाब से रन नहीं आ रहे हैं. मैं भी चाहता हूं कि उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए और सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर इस्तेमाल किया जाए. यही टीम के हित में होगा.”

About the Author

authorimg

Viplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article