Last Updated:
Nicholas Pooran vs Krunal Pandya Fight: आईपीएल 2026 के 50वें मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स ने आरसीबी को 9 रन से हराया. इस मैच में एक समय आया जब निकोलस पूरन और क्रुणाल पांड्या के बीच बहस हो गई. लखनऊ के बल्लेबाज निकोलस पूरन क्रुणाल पांड्या की उछाल भरी गेंद से बिल्कुल भी खुश नहीं दिखाई दिए. दोनों के बीच की बातचीत का वीडियो भी वायरल हो रहा है.
क्रुणाल पांड्या और निकोलस पूरन में हुई लड़ाई
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या स्पिन गेंदबाजी में बाउंसर को लेकर चर्चा में हैं. क्रुणाल ने इस सीजन कई मैचों में बल्लेबाज को अपनी तेज गेंद से दहशत में डालने का काम किया. ऐसा ही कुछ उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने पिछले मैच में निकोलस पूरन के सामने भी किया. हालांकि, पूरन क्रुणाल की बाउंसर से बिल्कुल भी खुश नजर नहीं आए. मैच में जब क्रुणाल ने पूरन को गेंदबाजी की तो उन्होंने एक बाउंसर भी डाला.
क्रुणाल के इस बाउंसर पर पूरन बिल्कुल भी सहज नहीं दिखे. पूरन ने जैसे-तैसे खुद को संभाला और शॉट खेल दिया. इसके बाद पूरन जैसे ही नॉन स्ट्राइक छोर पर पहुंचे तो क्रुणाल के साथ उनकी कुछ गरमा-गरमी हो गई. हालांकि, दोनों के बीच बात ज्यादा आगे नहीं बढ़ी और मामला तुरंत ही शांत हो गया, लेकिन इससे साफ हो गया कि स्पिन गेंदबाज का तमगा लिए क्रुणाल के बाउंसर से पूरन बिल्कुल भी खुश नहीं थे.
Things are heating up in this Revenge Week clash! 🔥


