Last Updated:
pak vs ban 1st test day 1: पाकिस्तान के बीच खिलाफ ढाका में जारी पहले टेस्ट के पहले ही दिन मेजबान बांग्लादेश का दबदबा देखने को मिला. बांग्लादेश के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को खूब छकाया. कप्तान नजमुल शान्तो ने शतक जड़ा तो मोमिनुल हक ने 91 रन की बेहतरीन पारी खेली. स्टंस तक बांग्लादेश का स्कोर 301/4 रहा.
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच ढाका में जारी पहला टेस्ट.
ढाका. बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. शुक्रवार को टेस्ट के पहले दिन बांग्लादेश के बल्लेबाजों का राज रहा. मेजबान टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक सिर्फ 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 301 रन बना लिए हैं. पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने टॉस जीतकर पहले बांग्लादेश को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और महमूदुल हसन जॉय महज 8 रन बनाकर शाहीन अफरीदी का शिकार बने. इसके बाद शादमान इस्लाम भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
31 के स्कोर पर 2 विकेट गिरने के बाद मोमिनुल हक और नजमुल हुसैन शांतो ने मोर्चा संभाला. दोनों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिए 170 रनों की अहम साझेदारी निभाई. मोमिनुल अपने शतक से चूक गए और 91 रन बनाकर आउट हुए. अपनी इस पारी में मोमिनुल ने 10 चौके लगाए. वहीं, नजमुल हुसैन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली. उन्होंने 130 गेंदों में 12 चौके और 2 छक्कों की मदद से 101 रन बनाए.
पाकिस्तान का बॉलिंग अटैक दिखा बेअसर
दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश की ओर से अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम और लिटन दास की जोड़ी क्रीज पर डटी हुई है. मुशफिकुर 104 गेंदों का सामना करने के बाद 48 रन बनाकर खेल रहे हैं, तो लिटन उनका साथ 8 रन बनाकर दे रहे हैं. चौथे विकेट के लिए दोनों मिलकर 25 रनों की अटूट साझेदारी निभा चुके हैं. पाकिस्तान का गेंदबाजी अटैक टेस्ट के पहले दिन फीका नजर आया.
टीम की ओर से शाहीन अफरीदी, मोहम्मद अब्बास और नौमान अली ने एक-एक विकेट निकाला. पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले बड़ा झटका लगा. टीम के अहम बल्लेबाज बाबर आजम इंजरी की वजह से इस टेस्ट मैच में नहीं खेल रहे हैं. पाकिस्तान की ओर से इस टेस्ट में अजान अवैस और अब्दुल्लाह फजल अपना डेब्यू कर रहे हैं.
About the Author

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें


