9.8 C
Munich

मटर के दाने बराबर हो गए हैं अंगूर? बोरॉन और सल्फर डालें, बड़े-मीठे होंगे गुच्छे

Must read


होमफोटोकृषि

मटर के दाने बराबर हो गए हैं अंगूर? बोरॉन और सल्फर डालें,बड़े-मीठे होंगे गुच्छे

Last Updated:

How To Increase Grape Size and Sweetness: इन दिनों अंगूर की बेलों में फल आने लगे हैं और उनका आकार मटर के दाने के बराबर हो गया है. यह समय फसल की देखभाल के लिए बहुत महत्वपूर्ण है ताकि अंगूर बड़े, रसीले और मीठे हों. किसानों को इस अवस्था में उचित पोषण और खाद-पानी का विशेष ध्यान रखना चाहिए. सही प्रबंधन से न केवल फलों की गुणवत्ता सुधरती है बल्कि पैदावार में भी बढ़ोतरी होती है. इस समय अगर बेहतर देखभाल कर लें तो अच्छा उत्पादन ले सकते हैं.

कृषि एक्सपर्ट डॉ. हादी हुसैन खान ने बताया कि जब अंगूर मटर के दाने के बराबर हो जाएं, तो उन्हें सूक्ष्म पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है. पौधों की जड़ों के पास थाला बनाकर बोरान, सल्फर और कॉपर जैसे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स डालने से फलों में चमक और मिठास आती है. जैसे हमें अच्छे भोजन की जरूरत होती है, वैसे ही फलों को भी पोषण चाहिए. इससे फलों का विकास बेहतर होता है और उनकी गुणवत्ता में काफी सुधार आता है.

इस समय अंगूरों का गिरना एक बड़ी समस्या हो सकती है. इसे रोकने के लिए ‘प्लानोफिक्स’ यानि अल्फा नेफ्थिल एसिटिक एसिड का छिड़काव बेहद असरदार है. इसकी 1 ml मात्रा को 3 लीटर पानी में घोलकर शाम के समय स्प्रे करना चाहिए. इससे फल गिरने की समस्या कम हो जाती है और गुच्छे घने रहते हैं.

यह घोल पौधों को जरूरी मजबूती प्रदान करता है, जिससे फलों की संख्या और वजन दोनों बढ़ते हैं.फसल की सिंचाई का भी इस समय विशेष महत्व है. जड़ों के आसपास पर्याप्त नमी बनाए रखने से पोषक तत्वों का अवशोषण तेजी से होता है. ऐसे में किसान खाद डालने के बाद हल्का पानी जरूर दें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

संतुलित पोषण और समय पर देखभाल से अंगूर रसीले और अधिक मीठे बनते हैं. जब फसल स्वस्थ और भरपूर होती है, तो किसानों की आय में भी इजाफा होता है और बागवानी सफल रहती है. अंगूर की बागवानी में सावधानी और सही रसायनों का चुनाव करना खासा महत्व रखता है.

ऐसे में छिड़काव हमेशा शाम के समय ही करें ताकि वाष्पीकरण कम हो और पौधों को पूरा लाभ मिले. अच्छी गुणवत्ता वाले फल बाजार में बेहतर दाम दिलाते हैं. इसलिए, किसानों को माइक्रोन्यूट्रिएंट्स और प्लानोफिक्स के सही मिश्रण का उपयोग कर अपनी फसल को सुरक्षित रख सकते हैं.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article