Last Updated:
IPL 2026 Preity Zinta prays: पंजाब किंग्स की को ओनर प्रीति जिंटा ने पंजाब किंग्स के लिए अमृतसर के गोल्डन टेंपल में अरदास की. आईपीएल 2026 में धमाकेदार शुरुआत करने वाली पंजाब के लिए तब मुश्किलें बढ़ गई जब उसे लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा. पंजाब किंग्स का अगला मैच दिल्ली कैपिटल्स के साथ धर्मशाला में है.
गुरुद्वारा में सेवा करने पहुंची प्रीति जिंटा
नई दिल्ली: पंजाब किंग्स की मालकिन और एक्ट्रेस प्रीति जिंटा रविवार को श्री हरमंदिर साहिब पहुंचकर सेवा की. इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल 2026 के मौजूदा सीजन में पंजाब किंग्स की सफलता के लिए प्रार्थना भी की. बॉलीवुड एक्ट्रेस और पंजाब किंग्स की सह-मालकिन अमृतसर के इस पवित्र स्थल पर पारंपरिक पीले सूट में पहुंची थीं और उन्होंने अपना सिर ढका हुआ था. गुरुद्वारा परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए प्रीति ने कहा कि बस बाबा जी ने बुलाया तो मैं आ गई. इस सीजन पंजाब किंग्स की टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है और मुझे उम्मीद है कि वे सभी मैच जीतेंगे क्योंकि हमें बहुत प्यार मिल रहा है.
प्रीति जिंटा स्वर्ण मंदिर में भक्तों द्वारा की जाने वाली पारंपरिक स्वैच्छिक सेवा यानी सेवा में हिस्सा लिया. उन्होंने पंजाब किंग्स की टीम और आईपीएल 2026 में उनके अभियान के लिए अरदास भी की. पंजाब किंग्स ने इस सीजन की शुरुआत बहुत दमदार तरीके से की थी और लगातार सात मैचों तक अजेय रहते हुए छह जीत हासिल की थीं, जिससे वे अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गए थे. हालांकि, पिछले कुछ मैचों में टीम को निराशा मिली है, जिससे वह पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान से नीचे आ गई है.
#WATCH | Punjab | Actor and the owner of IPL team Punjab Kings, Preity Zinta, offered prayers and performed sewa at Sri Darbar Sahib, the Golden Temple in AmritsarShe says, “We wish we win all the matches, but it is upon the divine favour and the players’ efforts…” (09.05) pic.twitter.com/5Q8eRB1UQJ


