22.2 C
Munich

बड़े काम की है आम की यह गुठली, स्वास्थ्य के लिए है वरदान, जानिए इस्तेमाल का तरीका

Must read


Last Updated:

आम की गुठली, जो अब तक आपके लिए सिर्फ एक बेकार चीज़ थी, दरअसल एक ऐसी औषधि है जो आपके घर में ही मौजूद है. सही जानकारी और सीमित सेवन के साथ यह आपकी सेहत के लिए रामबाण साबित हो सकती है. आम के बीज का पाउडर मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में भी सहायता करता है, जो कैलोरी को बर्न करने में मदद करता है.

गर्मी का मौसम चल रहा है. ऐसे में आम का सीजन भी चालू हो गया है. आम के सीजन में लोग ज्यादातर आम के गूदा को ही खाने की सोचते हैं. लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं आम का सिर्फ गूदा ही नहीं खाया जाता बल्कि इसकी गुठली भी स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होती है. इसकी गुठली को यदि सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो शुगर, ब्लड प्रेशर और कई बीमारियों में काफी रामबाण साबित होती है. आज हम जानेंगे कि आम की गुठली का इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है और इसका किन-किन बीमारियों में इस्तेमाल किया जा सकता है आईए जानते हैं आयुर्वेद चिकित्सक की राय.

आम की गुठली का इस्तेमाल घरेलू औषधि के रूप में किया जाता है. मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में कार्यरत आयुर्वेद चिकित्सक डॉक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव लोकल 18 से बताते हैं कि इस समय बाज़ार में आम आसानी से मिल रहा है. आम खाने के बाद उसकी गुठली को धूप में अच्छी तरह सुखा लें. जब यह अच्छी तरह सूख जाए तो उसका अंदर का हिस्सा निकाल लें. इस हिस्से को या तो पाउडर बनाकर उपयोग करें या खाली पेट इसकी एक मात्रा लेकर ताज़ा पानी के साथ सेवन करें. ऐसा कहा जाता है कि इस उपाय से पानी में हल्की मिठास भी महसूस होती है.

इन बातों का रखें ध्यान
आम के गुठलियों को बहुत फायदे होते हैं. इसके फ़ायदे गिनाए नहीं जा सकते, लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन नुकसान भी कर सकता है. अगर आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं या कोई दवा ले रहे हैं, तो इसका सेवन आयुर्वेदिक विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही करें. हर व्यक्ति की उम्र, स्थिति और रोग अलग होते हैं, इसलिए डोज तय करना जरूरी है.

इन रोगों में है लाभदायक
आम की गुठली, जो अब तक आपके लिए सिर्फ एक बेकार चीज़ थी, दरअसल एक ऐसी औषधि है जो आपके घर में ही मौजूद है. सही जानकारी और सीमित सेवन के साथ यह आपकी सेहत के लिए रामबाण साबित हो सकती है. आम के बीज का पाउडर मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में भी सहायता करता है, जो कैलोरी को बर्न करने में मदद करता है, जिससे वेट लेट में मदद होती है. इसके साथ ही ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करने में काफी मदद करता है.

About the Author

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article