Last Updated:
BAN vs PAK, 1st Test Match: पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन मेजबान बांग्लादेश ने अपना शिकंजा कस लिया है. पाकिस्तान की टीम की अपनी दूसरी पारी में 386 रन पर सिमट गई. बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में में 413 रन बनाई थी, जिससे उसे 27 रनों की लीड मिली. वहीं दूसरी पारी में बांग्लादेश ने सधी हुई शुरुआत की है.
मेहदी हसन ने लिए पारी में 5 विकेट
नई दिल्ली: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच मीरपुर टेस्ट मैच रोमांचक हो गया है. खेल के तीसरे दिन पाकिस्तान को 386 रन पर समेट कर अपनी दुसरी पारी की सधी हुई शुरुआत की है. बांग्लादेश के लिए गेंदबाजी में ऑफ स्पिनर मेहदी हसन अपना पंजा खोला, जिससे पाकिस्तान मेजबान टीम के स्कोर के बराबर नहीं पहुंच पाई.
तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक बांग्लादेश ने बिना कोई विकेट गंवाए 7 रन बना लिए हैं. वहीं पहली पारी में बांग्लादेश को 27 रनों की लीड मिली थी. इस तरह मेजबान टीम के पास अब कुल 34 रनों की बढ़त हो गई है. मेहदी ने 102 रन देकर पांच विकेट हासिल किए.
खेल का तीसरा दिन बारिश से प्रभावित रहा
खेल का तीसरा बारिश से प्रभावित रहा, जिससे खराब रोशनी के कारण दिन का खेल समय से पहले ही रोकना पड़ा. पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अजान अवैस (103 रन) ने अपने पदार्पण मैच में शतक जड़ा जबकि तीन अन्य बल्लेबाज अब्दुल्ला फजल (पदार्पण में), सलमान आगा और मोहम्मद रिजवान ने भी अर्धशतक बनाकर उनका बखूबी साथ दिया. लेकिन मेहदी ने यह सुनिश्चित किया कि बांग्लादेश बढ़त हासिल कर ले. पाकिस्तान ने सुबह एक विकेट पर 179 रन से आगे खेलना शुरू किया. टीम बड़े स्कोर बनाने की ओर बढ़ती दिख रही थी. अजन ने 153 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और इसके साथ वह अपने पदार्पण मैच में ही शतक जड़ने वाले पाकिस्तान के 15वें बल्लेबाज बन गए.
मेहदी ने फिर 14वीं दफा पांच विकेट लेने का कारनामा किया. स्टंप तक महमुदुल हसन दो रन पर खेल रहे थे जबकि शादमन इस्लाम ने अभी खाता भी नहीं खोला था. अब देखना ये है कि पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश के खिलाफ दूसरी पारी में किस तरह की गेंदबाजी करती है. क्योंकि पहली पारी में पाकिस्तानी गेंदबाज ज्यादा प्रभावि नहीं रहे थे. यही वजह है कि मेजबान टीम ने 400 रन से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया था. पाकिस्तान लगभग सभी मेन बॉलर पारी में महंगे रहे थे.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें


