10.7 C
Munich

राहुल द्रविड़ बने इस टीम के मालिक, IPL के खत्म होते ही शुरू होगी नई टी-20 लीग

Must read


होमखेलक्रिकेट

राहुल द्रविड़ बने इस टीम के मालिक, IPL के खत्म होते ही शुरू होगी नई टी-20 लीग

Last Updated:

Rahul Dravid ETPL: इंडियन प्रीमियर लीग के खत्म होते ही द यूरोपियन टी-20 प्रीमियर लीग का आगाज हो जाएगा. छह टीम के बीच अगस्त और सितंबर में खेली जाने वाली इस लीग में से एक टीम यानी डबलिन फ्रेंचाइजी का मालिक राहुल द्रविड़ को बनाया गया है. बॉलीवुड के स्टार अभिषेक बच्चन इस यूरोपियन टी-20 लीग के ब्रांड एम्बेसडर हैं.

Zoom

राहुल द्रविड़ ETPL में डबलिन फ्रेंचाइजी के मालिक बने

नई दिल्ली: भारत के महान बल्लेबाज और वर्ल्ड कप विनिंग कोच राहुल द्रविड़ के ताज में एक और नगीना जड़ चुका है. द्रविड़ को यूरोपियन टी-20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) में की टीम डबलिन फ्रेंचाइजी का मालिक घोषित किया गया है. टीम का नाम डबलिन गार्डियंस रखा गया है. द्रविड़ के जुड़ने से लीग की छह टीम वाली फ्रेंचाइजी तय हो चुकी है. लीग के ब्रांड एम्बेसडर बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन हैं. छह टीमों वाली यह लीग अगस्त और सितंबर में खेली जाएगी.

जिस वक्त क्रिकेट आयरलैंड ने सोमवार को राहुल द्रविड़ के नाम का ऐलान किया, तब ‘द वॉल’ के साथ अभिषेक बच्चन भी डबलिन में ही मौजूद थे. क्रिकेट आयरलैंड, क्रिकेट स्कॉटलैंड और रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन के साथ साझेदारी में शुरू की गई ईटीपीएल अपनी तरह का पहला क्रॉस-बॉर्डर फ्रेंचाइजी मॉडल पेश करती है, जिसमें डबलिन, बेलफास्ट, एडिनबर्ग, ग्लासगो, रॉटरडैम और एम्स्टर्डम की टीमें शामिल हैं.

लीग में मिचेल मार्श, टिम डेविड, मिचेल सैंटनर, लियाम लिविंगस्टोन, ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डु प्लेसिस और हेनरिक क्लासेन सहित कई अंतरराष्ट्रीय सितारों के खेलने की उम्मीद है. द्रविड़ ने कहा:

ईटीपीएल की ओर मुझे आकर्षित करने वाली बात इसके पीछे का व्यापक दृष्टिकोण है, यानी जमीनी स्तर पर क्रिकेट के विकास को मजबूत करके और आयरलैंड और यूरोप भर में उभरती प्रतिभाओं के लिए रास्ते बनाकर यूरोप में क्रिकेट को बढ़ावा देने का अवसर. डबलिन में पहले से ही क्रिकेट के प्रति उत्साही लोगों का एक समुदाय है और विकास की अपार संभावनाएं हैं. अगली पीढ़ी का पोषण करना मेरे लिए हमेशा से महत्वपूर्ण रहा है, और मेरा मानना ​​है कि ईटीपीएल इस यात्रा में एक सार्थक भूमिका निभा सकता है.

ईटीपीएल की फ्रेंचाइजी और उनके मालिक

  • डबलिन फ्रेंचाइजी – राहुल द्रविड़
  • बेलफास्ट फ्रेंचाइजी – ग्लेन मैक्सवेल और रोहन लुंड
  • एडिनबर्ग फ्रेंचाइजी – काइल मिल्स, नाथन मैकुलम और राहेल वाइजमैन
  • ग्लासगो फ्रेंचाइजी – विपुल अग्रवाल और क्रिस गेल
  • एम्स्टर्डम फ्रेंचाइजी – स्टीव वॉ, जेमी ड्वायर और टिम थॉमस
  • रॉटरडैम फ्रेंचाइजी – जॉन्टी रोड्स, फाफ डु प्लेसिस, ग्लासिन और समीर शाह, मधुकर श्री प्रबंध भागीदार के रूप में

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article