9.1 C
Munich

Aaj Ka Mesh Rashifal : भाग्य में होगी वृद्धि, बनेंगे बिगड़े काम…मेष राशि के दोनों हाथों में आज लड्डू

Must read


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 13 April 2026 : मेष राशि में चंद्रमा आज लग्न के 9वें भाव में गोचर कर रहा है. यह भाव भाग्य, कर्म, लंबी यात्रा और गुरु को प्रभावित करता है. 9वें भाव में चंद्रमा होने की वजह से भाग्य प्रबल रहेगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज मेष राशि की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत है. भाग्य प्रबल होने से धन लाभ होगा. पुराने निवेश से तगड़ा रिटर्न मिल सकता है.

Aaj Ka Mesh Rashifal 13 April 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज भाग्य में वृद्धि वाला रहेगा. भाग्य की वजह से सारे काम होते नजर आएंगे. निवेश से तगड़ा फायदा होगा. रिश्तों में भी प्रेम और स्नेह बढ़ेगा. सेहत सामान्य रहेगी. आज भगवान विष्णु की पूजा करें. ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें. दिन अच्छा रहेगा. आज ऋतु बसंत, माष वैशाख है. तिथि एकादशी, नक्षत्र घनिष्ठा है. पक्ष कृष्ण और योग शुभ है. सूर्योदय 5.58 पर और सूर्यास्त 6.48 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.56 से 12.48 तक रहेगा. इसमें कोई भी मांगलिक काम कर सकते हैं. अशुभ समय राहुकाल 7.34 से 9.10 तक रहेगा. दिशाशूल पूर्व में है.

लोकल 18 से विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि में चंद्रमा आज लग्न के 9वें भाव में गोचर कर रहा है. यह भाव भाग्य, कर्म, लंबी यात्रा व गुरु को प्रभावित करता है. मेष राशि के स्वामी मंगल आपको ऊर्जा और शक्ति प्रदान करेंगे, जिससे पूरे दिन काम में मन लगा रहेगा और इच्छाशक्ति जागृत रहेगी. आज का दिन भाग्य वृद्धि और धार्मिक कार्यों के लिए बेहतर है.

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के जातक आज यात्रा करते समय सावधानी रखें. वाहन चलाते समय विशेष ध्यान दें. सुबह उठकर योग व प्राणायाम जरूर करें, इससे पूरे दिन थकान महसूस नहीं होगा और काम में मन लगा रहेगा. प्यार और रिश्तों में चली आ रही कड़वाहट खत्म होगी. मधुरता और प्रेम बढ़ेगा. एक दूसरे समझेंगे. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे. प्रेम संबंध मजबूत होंगे. परिवार में धार्मिक माहौल बनेगा. पिता और गुरु दोनों का सहयोग मिलेगा. घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी.

ऑफिस में मिलेगा सम्मान

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, आज मेष राशि की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत है. भाग्य प्रबल होने से धन लाभ होगा. पुराने निवेश से तगड़ा रिटर्न मिल सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. नौकरी और करियर में इंक्रीमेंट मिल सकता है. सफलता से ऑफिस में सम्मान मिलेगा. वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. व्यवसाय में भी विस्तार के अवसर मिल सकते हैं.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article