Last Updated:
Assam Elections 2026 Issues: असम विधानसभा चुनाव 2026 के ओपिनियन पोल में जनता के असली मुद्दे सामने आए, जो राजनीतिक दलों के एजेंडे से अलग दिखे. सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी (16%) रहा, जबकि भोजन-पुनर्वास (15%), भ्रष्टाचार (10%) और ड्रग्स समस्या (9%) भी प्रमुख रहे. घुसपैठ और SIR जैसे मुद्दे, जिन्हें पार्टियां उठा रही हैं, जनता की प्राथमिकता में नहीं दिखे. वहीं मुख्यमंत्री पद के लिए Himanta Biswa Sarma (48%) पहली पसंद हैं, जबकि Gaurav Gogoi (38%) दूसरे नंबर पर रहे.
असम चुनाव ओपिनियन पोल में लोगों ने चौंकाने वाले ज्वलंत मुद्दे बताये.
CNN News18 के ओपिनियन पोल में असम के वोटरों से पूछा गया कि आपके लिए इस चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा क्या है?
इसके जवाब में 16 फीसदी लोगों ने बेरोजगारी, 15 फीसदी लोगों ने भोजन और पुनर्वास को जरूरी मुद्दा बताया. 10 फीसदी लोगों ने भ्रष्टाचार को चुनावी मुद्दा बताया. वहीं विकास को सात फीसदी और पर्यावरण और अवनति (गिरावट) को 5 फीसदी लोगों ने अपना असली मुद्दा करार दिया.
मशहूर सिंगर जुबिन गर्ग मौत मामले की निष्पक्ष जांच चाहता है असम
मशहूर सिंगर जुबिन गर्ग की मौत मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होने को 13 फीसदी लोगों ने ज्वलंत मुद्दा बताया. बढ़ते नाशोखोरी और ड्रग्स की समस्या को 9 फीसदी लोगों ने ज्वलंत मुद्दा बताया. इलीगल इमिग्रेशन को 5 फीसदी और महंगाई को भी इतने ही फीसदी लोगों ने चुनाव का ज्वलंत मुद्दा बताया. इसके अलावा पांच फीसदी लोग चुनाव मुद्दों को लेकर स्पष्ट नहीं दिखे.
ओपिनियन पोल: घुसपैठिया और SIR असम के वोटरों के लिए कोई मुद्दा नहीं
गौर करने वाली बात यह है कि ओपिनियन पोल में बीजेपी और कांग्रेस दोनों की तरफ से जिन दो मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है वह जनता की नजर में कहीं नहीं है. बीजेपी जहां विदेशी घुसपैठिए को मुद्दा बना रही है, वहीं कांग्रेस वोटर पुनरीक्षण यानी एसआईआर को मुद्दा बना रही है. असम विधानसभा चुनाव 2026 के ओपिनियन पोल में तो कम से कम ये दोनों मुद्दे कहीं नहीं नजर आ रहे हैं.
सीएम फेस के रूप में हिमन्त बिश्व शर्मा पहली पसंद
असम विधानसभा चुनाव को लेकर हुए ओपिनियन पोल में मुख्यमंत्री पद की पसंद पर दिलचस्प नतीजे सामने आए हैं. सर्वे के मुताबिक 48% लोगों ने हिमन्त बिश्व शर्मा को दोबारा मुख्यमंत्री के रूप में देखने की इच्छा जताई.
वहीं गौरव गोगोई को 38% लोगों ने अपनी पसंद बताया. इसके अलावा बदरुद्दीन अजमल और अखिल गोगोई को 2-2% लोगों का समर्थन मिला. यह आंकड़े दिखाते हैं कि मुख्यमंत्री पद के लिए मुख्य मुकाबला हिमन्त बिश्व शर्मा और गौरव गोगोई के बीच केंद्रित नजर आ रहा है.
About the Author
अभिषेक कुमार News18 की डिजिटल टीम में बतौर एसोसिएट एडिटर काम कर रहे हैं. वे यहां बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तसीगढ़, उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम समेत तमाम समसामयिक मुद्दों पर लिखते …और पढ़ें




