एथलेटिक्स दिवस-Athletics day

Date:

जाने दुनिया भर में मनाए जाने वाले विश्व एथलेटिक्स दिवस के बारे में

विश्व एथलेटिक्स दिवस इस साल पूरी दुनिया में 7 मई को मनाया जाता है। पहला विश्व एथलेटिक्स दिवस 1996 में मनाया गया था। विश्व एथलेटिक दिवस हर साल अलग-अलग तारीख को मनाया जाता है।

इस दिवस को मनाने की तारीख प्रत्येक वर्ष इंटरनेशनल एमेच्योर एथलेटिक फेडरेशन (IAAF) तय करता है।

विश्व एथलेटिक्स दिवस मनाने का उद्देश्य

एथलेटिक्स दिवस मनाने का सबसे बड़ा उद्देश्य आज के युवाओं को खेल में भाग लेने, खेल के बारे में जानने और खेल के महत्व को पहचानने के बारे में जागरूक करना है।

इसी के साथ एथलेटिक्स दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों के बीच खेल को लोकप्रिय बनाने, खेल युवाओं और पर्यावरण संरक्षण के बीच एक कड़ी को स्थापित करना है।

इसी के साथ स्कूलों और प्राथमिक संस्थानों में खेल को बढ़ावा देना भी एथलेटिक्स दिवस मनाने का उद्देश्य है। दुनिया भर में खेल की प्रतियोगिताओं को बढ़ाने के लिए पूरे साल विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं को आयोजित किया जाता है।

इसी के साथ एथलेटिक्स दिवस का सबसे बड़ा उद्देश्य बचपन से ही सभी बच्चों को खेल के बारे में प्रेरित करना, जागरूक करना, और शिक्षित करना है, ताकि आगे चलकर बच्चे राष्ट्रमंडल खेलों, ओलंपिक खेलों, और अंतर्राष्ट्रीय खेलों में भाग ले सकें और जीत सकें।

एथलेटिक्स क्या है

एथलेटिक्स भागने, दौड़ने, चलने, फैंकने और कूदने जैसी प्रतियोगिताओं का एक विशेष समूह है। इसके अतिरिक्त इसमें रोड रनिंग, ट्रैक और फील्ड, रेस वाॅकिंग जैसी प्रतियोगिताओं को भी शामिल किया जाता है।

विश्व एथलेटिक्स दिवस का महत्व

दुनिया में सभी स्कूलों, कॉलेजों या अन्य माध्यमों में खेल की गतिविधियों को बढ़ाने, खेल के बारे में जागरूक करने, खेल के महत्व को बताने, खेल के बारे में शिक्षित करने, के लिए पूरे साल में 12 महीने की गतिविधियों में कुछ गतिविधियां खेल के लिए भी रखी गई हैं।

इसी के लिए विश्व एथलेटिक्स दिवस का मुख्य उद्देश्य है कि देशभर के आज के युवाओं के बीच खेल की गतिविधियों को बढ़ावा देना । इसी के साथ स्कूल और संस्थानों में खेलों में भागीदारी एवं एथलीट्स को बढ़ावा देना है।

खेल गतिविधियों के बारे में सार्वजनिक जगहों पर लोगों को जागरूक करना एवं बच्चों के बीच खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, बच्चों को प्रेरित करना,बच्चों की भागीदारी बढ़ाना भी इसका उद्देश्य है।

दुनिया भर के सभी स्कूलों में खेल के प्रति भागेदारी, एथलेटिक्स रूप में निर्धारित करना एवं स्कूलों और संस्थानों में बच्चों की खेल में भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए जागरूक करना है।

विश्व एथलेटिक्स दिवस (IAAF)द्वारा एक अच्छी पहल है। बच्चों के बीच विश्व एथलेटिक्स दिवस ने अच्छा विचार प्राप्त किया है। इस कार्यक्रम में अब 100 से अधिक राष्ट्र हिस्सा लेते हैं। खेल के कार्यों में भाग लेने से व्यक्ति स्वस्थ और अत्यधिक प्रभावी होता है।

https://www.pmwebsolution.in/
https://hindiblogs.co.in/contact-us/
मैं अंशिका जौहरी हूं। मैंने हाल ही में पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की है। और मैं hindiblogs पर biographies, motivational Stories, important days के बारे में लेख लिखती हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बिपिन चंद्र पाल जी की पुण्यतिथि-Bipin Chandra Pal ji’s death anniversary

बिपिन चंद्रपाल जी की पुण्यतिथि हर साल देश में...

परशुराम जयंती-Parshuram Jayanti

हर साल परशुराम जयंती देशभर में 14 मई को...

सुखदेव थापर की कहानी-Story of Sukhdev Thapar

जानिए देश के लिए शहीद होने वाले सुखदेव थापर...

विश्व परिवार दिवस -World family day

दुनिया भर में विश्व परिवार दिवस 15 मई को...