Bengal Ram Idol Vandalized | Bengal Election 2026 | ‘ये जिहादियों का काम’, बंगाल में राम मूर्ति टूटने पर बड़ा बवाल, सुवेंदु-सुकांता ने ममता पर बोला

Date:


होमताजा खबरदेश

‘जिहादियों का काम’, बंगाल में राम मूर्ति टूटने पर बवाल, भाजपा का ममता पर हमला

Last Updated:

पश्चिम बंगाल में भगवान राम की मूर्ति तोड़े जाने को लेकर भारी बवाल मच गया है. इस घटना पर भाजपा नेताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. इसमें सुवेंदु अधिकारी भी शामिल हुए. सुवेंदु ने इस घटना को ‘जिहादियों का काम’ बताया है. उन्होंने ममता बनर्जी की सरकार पर हमला बोला है.

Zoom

बंगाल में राम मूर्ति टूटने से भारी बवाल.

Bengal Ram Idol Vandalized: चुनाव और रामनवमी के बीच पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से राजनीतिक गरमा गई है. पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम स्थित रेयापारा गांव में रविवार को भगवान राम की मूर्ति को तोड़ने पर बवाल मच गया. मूर्ति तोड़े जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल मचाया. सड़क जाम कर उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिए. हालात की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

राम मूर्ति तोड़े जाने के विरोध का नेतृत्व विपक्ष के नेता और स्थानीय विधायक सुवेंदु अधिकारी ने किया. घटनास्थल पर पहुंचे सुवेंदु अधिकारी टीएमसी सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बुरी तरह बरसे. उन्होंने इस कृत्य के पीछे सीधा आरोप लगाते हुए कहा, ‘ये काम जिहादी लोगों का है. यहां राम जी की मूर्ति का निर्माण हो रहा था, जो इन लोगों से बर्दाश्त नहीं हुआ.’ सुवेंदु ने राज्य सरकार को खुले तौर पर हिंदू विरोधी करार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस जानबूझकर ऐसी घटनाओं पर कोई कार्रवाई नहीं करती और मूकदर्शक बनी रहती है.

वोट बैंक की राजनीति का आरोप

सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर वोट बैंक की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा, ‘हर हिंदू त्योहार से ठीक पहले मूर्तियों को तोड़ना और रामनवमी के शांतिपूर्ण जुलूसों पर पत्थरबाजी करना इन लोगों का पुराना काम बन गया है.’ उन्होंने आगे दावा किया कि ममता बनर्जी ने अपने वोट बैंक के लालच में कुछ गुंडों को पाल रखा है, जो इस तरह की वारदातों को अंजाम देते हैं. अधिकारी के मुताबिक, यह एक सोची-समझी साजिश है; टीएमसी चाहती है कि हिंदू समाज उकसावे में आकर प्रतिक्रिया दे, ताकि वे मुस्लिम समुदाय को डराकर अपने पक्ष में एकजुट कर सकें.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related