Bengal SIR:वोटर लिस्ट में नाम नहीं… मालदा में भड़की भीड़, 7 अधिकारियों को बनाया बंधक! CJI क्या बोले?

Date:


होमवीडियोदेश

West Bengal SIR: वोटर लिस्ट में नाम नहीं… मालदा में भड़की भीड़, 7 अधिकारियों को बनाया बंधक! CJI क्या बोले?

X

West Bengal SIR: वोटर लिस्ट में नाम नहीं… मालदा में भड़की भीड़, 7 अधिकारियों को बनाया बंधक! CJI क्या बोले?

 

arw img

West Bengal SIR: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के विरोध में हिंसक प्रदर्शन हुआ, जिसमें भीड़ ने बीडीओ कार्यालय को घेर लिया, तोड़फोड़ की और गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया. इसी दौरान वोटर लिस्ट से जुड़े काम के लिए पहुंचे सात न्यायिक अधिकारियों, जिनमें तीन महिला जज भी शामिल थीं, को लगभग 8–9 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया. इस घटना पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराज़गी जताई. मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने कहा कि उनके आदेश के बाद ही प्रशासन हरकत में आया और रात में सख्त निर्देश देकर हालात काबू में किए गए. सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा. घटना के दौरान पत्थरबाज़ी भी हुई, यहां तक कि जब अधिकारियों को पुलिस और CAPF की मदद से बाहर निकाला जा रहा था, तब भी उन पर पथराव हुआ. मालदा के कालियाचक क्षेत्र को संवेदनशील बताया गया है, और अब वहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है. मामले की जांच शुरू हो गई है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related