Bengaluru Professor Terrorist Remark: ‘शर्म नहीं आती, आतंकी’, बेंगलुरु के PES यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर की बदजुबानी; छात्र को कहा- तुम नरक जाओगे

Date:


होमताजा खबरदेश

‘शर्म नहीं आती, आतंकी’, बेंगलुरु के PES यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर की बदजुबानी

Last Updated:

Bengaluru Professor Terrorist Remark: बेंगलुरु की PES यूनिवर्सिटी में एक प्रोफेसर द्वारा छात्र को ‘आतंकी’ कहने का मामला तूल पकड़ गया है. वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया है. छात्र संगठनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है. यह घटना शिक्षा संस्थानों में बढ़ती संवेदनशीलता की कमी को उजागर करती है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बेंगलुरु की PES यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर द्वारा छात्र को ‘आतंकी’ कहने का मामला सामने आया है. (फोटो X/@genzdigest)

Bengaluru Professor Terrorist Remark: कभी-कभी क्लासरूम, जहां ज्ञान और समझ की बातें होनी चाहिए, वहीं से विवाद की सबसे बड़ी आवाज उठती है. बेंगलुरु की PES यूनिवर्सिटी का ताजा मामला यही सवाल खड़ा करता है कि क्या शिक्षकों से संयम की उम्मीद अब पुरानी बात हो गई है? एक प्रोफेसर का गुस्सा, एक छात्र पर व्यक्तिगत और कथित तौर पर सांप्रदायिक टिप्पणी, और पूरी घटना का वीडियो वायरल होना. ये सब मिलकर न सिर्फ शिक्षा व्यवस्था बल्कि समाज के माहौल पर भी सवाल उठाते हैं. ‘शर्म नहीं आती, आतंकी’ जैसे शब्द किसी बहस का हिस्सा नहीं हो सकते, बल्कि यह एक गंभीर मानसिकता को दर्शाते हैं, जो अब खुलकर सामने आ रही है.

दरअसल बेंगलुरु की PES यूनिवर्सिटी में एक प्रोफेसर पर आरोप है कि उन्होंने क्लास के दौरान एक मुस्लिम छात्र के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की. यह घटना तब शुरू हुई जब छात्र ने क्लास से बाहर जाने की अनुमति मांगी. इसके बाद प्रोफेसर का व्यवहार अचानक आक्रामक हो गया और उन्होंने कथित तौर पर छात्र को ‘आतंकी’ तक कह दिया. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ी.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related