9.2 C
Munich

Brazil pacer Laura Cardoso nine wicket: अकेले लिए नौ विकेट, 21 साल की प्लेयर ने रचा इतिहास, टी-20 इंटरनेशनल का नया विश्व रिकॉर्ड

Must read


होमखेलक्रिकेट

अकेले लिए नौ विकेट, 21 साल की प्लेयर ने रचा इतिहास, T20I का नया विश्व रिकॉर्ड

Last Updated:

Brazil pacer Laura Cardoso nine wicket: किसी टी-20 मैच में अकेले पांच विकेट लेना ही शानदार उपलब्धि मानी जाती है, लेकिन अगर कोई प्लेयर अपने दम पर नौ विकेट झटक ले तो फिर आप क्या कहेंगे. ब्राजील की 21 साल की तेज गेंदबाज लौरा कार्डोसो ने यही किया है. वह किसी इंटरनेशनल टी-20 (मेंस-वुमेंस) में नौ विकेट लेने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन चुकीं हैं.

Zoom

लौरा कार्डोसो ने एक टी-20 इंटरनेशनल मैच में नौ विकेट लेकर बवाल कर दिया

ब्राजील की तेज गेंदबाज लौरा कार्डोसो ने नौ अप्रैल को इतिहास रच दिया, क्योंकि वह किसी टी-20 इंटरनेशनल मैच में नौ विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी (पुरुष या महिला) बन गईं. 21 वर्षीय ऑलराउंडर ने लेसेथो के खिलाफ बोरोन में बोत्सवाना क्रिकेट संघ ओवल दो मैदान पर बीसीए कालाहारी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में यह उपलब्धि हासिल की.

लौरा कार्डोसो ने तीन ओवर में सिर्फ चार रन देते हुए नौ विकेट झटके. तीन में से दो ओवर तो मेडन रहे. यह महिला क्रिकेट में आर. रोहमलिया (इंडोनेशिया) के 2024 में मंगोलिया के खिलाफ बिना रन दिए सात विकेट लेने के स्पैल और मेंस क्रिकेट में सोनम येशे (भूटान) के 2025 में म्यांमार के खिलाफ 8/7 के स्पैल को पछाड़ दिया. कार्डोसो ने ब्राजील के लिए 48 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 55 विकेट हैं. उन्होंने 2021 में अमेरिका के खिलाफ ब्राजील की नेशनल टीम से डेब्यू किया था.

गुरुवार को हुए मैच में ब्राजील ने रॉबर्टा एवरी (35 गेंद पर 48 रन) और मोनिके मचाडो (41 गेंद पर नाबाद 69 रन) की शानदार पारियों की मदद से 202 रन का बड़ा स्कोर बनाया. इसके जवाब में लेसोथो की टीम 6.2 ओवर में सिर्फ 13 रन पर सिमट गई और ब्राजील ने 189 रन की बड़ी जीत दर्ज की.

तेज गेंदबाज कार्डोसो ने दूसरे ओवर में हैट्रिक के साथ शुरुआत की, उन्होंने चौथे ओवर में चार और विकेट लेकर अपने विकेटों की संख्या सात कर ली. कार्डोसो ने छठे ओवर में दो और विकेट के साथ पारी में नौ विकेट चटकाए. आखिरी विकेट मैरिएन आर्टुर ने लिया.

About the Author

authorimg

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article