CAPF Bill: IG पोस्‍ट पर कैडर के लिए 50% सीट्स, IPS डेप्‍युटेशन को लेकर आया नया कानून, जानें क्‍या कुछ बदला?

Date:


CAPF Bill 2026: देश की आंतरिक और सीमा सुरक्षा की रीढ़ माने जाने वाले केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) में अब एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव होने जा रहा है. इस बदलाव को लेकर केंद्र सरकार ने सेंर्टल आर्म्‍ड पुलिस फोर्स (जनरल एडमिनिस्‍ट्रेशन) बिल 2026 राज्‍य सभा में पेश कर दिया है. संसद में पेश कर बिल में सीएपीएफ में होने वाली भर्ती के साथ सेवा शर्तों और नेतृत्व व्यवस्था में व्‍यापक स्‍तर पर बदलाव किया है. वहीं सीएपीएफ के कैडर ऑफिसर्स की मांग को देखते हुए प्रतिनियुक्ति पर आने वाले आईपीएस अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है.

10 प्‍वाइंट्स में सीएपीएफ जनरल एडमिनिस्‍ट्रेशन बिल

  1. केंद्र सरकार ने CAPF General Administration Bill 2026 पेश कर सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के लिए एक एकीकृत कानूनी ढांचा बनाने की पहल की है.
  2. इस बिल का उद्देश्य CAPF (CRPF, BSF, ITBP, CISF, SSB) की भर्ती, सेवा शर्तों और प्रशासनिक व्यवस्था में एकरूपता लाना है.
  3. अब तक अलग-अलग नियमों के कारण नीतिगत असमानता, भ्रम और कानूनी विवाद होते रहे, जिन्हें खत्म करने के लिए यह ‘अंब्रेला लॉ’ लाया गया है.
  4. बिल का फोकस तीन मुख्य बिंदुओं पर है—स्पष्ट नियम, ऑपरेशनल लचीलापन और केंद्र-राज्य बेहतर समन्वय.
  5. इसमें CAPF की स्पष्ट परिभाषा दी गई है और ग्रुप ए जनरल ड्यूटी ऑफिसर्स, जिसमें असिस्‍टेंट कमांडेंट और उससे ऊपर रैंक के अधिकारी शामिल हैं, को विशेष रूप से शामिल किया गया है.
  6. बिल के तहत भर्ती, प्रमोशन और सेवा शर्तों के नियम बनाने का अधिकार केंद्र सरकार को दिया गया है, जो जरूरत के अनुसार बदले जा सकेंगे.
  7. IPS अधिकारियों की भूमिका बरकरार रखते हुए IG स्तर पर 50%, ADG स्तर पर 67% और DG स्तर पर 100% पद डेप्‍युटेशन से भरने का प्रावधान है.
  8. सरकार का मानना है कि IPS अधिकारियों की मौजूदगी से CAPF और राज्य पुलिस के बीच बेहतर तालमेल बनेगा.
  9. बिल लागू होने पर भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी, प्रमोशन स्पष्ट और प्रशासनिक विवाद कम होने की संभावना है, हालांकि डेप्‍युटेशन को लेकर कुछ असहमति भी हो सकती है.
  10. भविष्य में नए बल जोड़ने, नियम बदलने और मौजूदा वेतन-भत्तों को सुरक्षित रखने का प्रावधान भी इसमें शामिल है, फिलहाल बिल अभी संसद में विचाराधीन है.

क्यों लाया गया यह बिल?
सरकार के मुताबिक सीएपीएफ के अंतर्गत आने वाले सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ और एसएसबी की देश की सुरक्षा में बेहद अहम भूमिका निभाते हैं. ये बल न केवल सीमाओं की रक्षा करते हैं, बल्कि आंतरिक सुरक्षा, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ऑपरेशन, चुनाव ड्यूटी और आपदा प्रबंधन जैसी जिम्‍मेदारियां भी संभालते हैं. अब तक इन बलों की भर्ती और सेवा शर्तें अलग-अलग कानूनों और नियमों के तहत संचालित होती रही हैं. इससे कई बार नीतिगत असमानता, प्रशासनिक भ्रम और कानूनी विवाद सामने आते रहे. इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार ने एक ऐसा कानून लाने का फैसला किया गया है, जो सभी सभी के लिए एक समान दिशा-निर्देश तय करेगा.

बिल का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इस कानून का मुख्य लक्ष्य तीन बड़े बिंदुओं पर केंद्रित है. पहला- भर्ती और सेवा शर्तों में स्पष्टता लाना. दूसरा- ऑपरेशनल जरूरतों के अनुसार लचीलापन बनाए रखना और तीसरा-केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना. सरकार का मानना है कि एक समान कानून होने से न केवल प्रशासनिक प्रक्रिया आसान होगी, बल्कि न्यायालयों में चल रहे मामलों में भी स्पष्टता आएगी.

कौन-कौन आएंगे इसके दायरे में?
इस बिल में सीएपीएफ की स्पष्ट परिभाषा दी गई है. इसके तहत वे सभी सशस्त्र बल शामिल होंगे, जो संसद द्वारा बनाए गए कानूनों के तहत गठित हैं. साथ ही इसमें ग्रुप ए जनरल ड्यूटी ऑफिसस को खास तौर पर परिभाषित किया गया है, जिसमें असिस्‍टेंट कमांडेंट और उससे ऊपर के सभी अधिकारी शामिल होंगे. इसके अलावा, बिल में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सीएपीएफ में काम करने वाले अधिकारी सिर्फ आंतरिक भर्ती से नहीं, बल्कि आईपीएस, सेना और अन्य सर्विसेज से प्रतिनियुक्ति के जरिए भी आ सकते हैं.

भर्ती और सेवा शर्तों पर क्या नए नियम?
बिल का सबसे अहम हिस्सा धारा 3 है, जिसमें केंद्र सरकार को यह अधिकार दिया गया है कि वह सीएपीएफ अधिकारियों की भर्ती, प्रमोशन और सेवा शर्तों के लिए नियम बना सके. यह प्रावधान खास इसलिए है क्योंकि यह किसी भी मौजूदा कानून या कोर्ट के आदेश से ऊपर प्रभावी होगा. केंद्र सरकार समय-समय पर जरूरत के अनुसार नियम बदल सकेगी. सीएपीएफ की ऑपरेशनल जरूरतों को प्राथमिकता दी जाएगी. हालांकि, यह भी कहा गया है कि मौजूदा नियम तब तक लागू रहेंगे, जब तक उन्हें बदला या हटाया नहीं जाता.

IPS अफसरों की भूमिका पर क्या प्रावधान?
इस बिल में सबसे ज्यादा चर्चा आईपीएस अधिकारियों की भूमिका को लेकर हो रही है. सरकार ने साफ किया है कि सीएपीएफ के ऑपरेशन में आईपीएस अधिकारियों की जरूरत बनी रहेगी. इसके तहत इंस्‍पेक्‍टर जनरल (आईजी) स्तर पर 50% पोस्ट डेप्‍युटेशन से भरी जाएंगी. एडिशनल डायरेक्‍टर जनरल (एडीजी) स्तर पर कम से कम 67% पोस्ट डेप्‍युटेशन से होंगी. स्‍पेशल डीजी और डीजी के पद केवल डेप्‍युटेशन से ही भरे जाएंगे. इसका मतलब है कि सीएपीएफ के शीर्ष नेतृत्व में आईपीएस अधिकारियों की मजबूत उपस्थिति बनी रहेगी.

वित्तीय लाभों पर क्या असर होगा?
सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस कानून के लागू होने से पहले जो भी वित्तीय लाभ या भत्ते दिए जा रहे हैं, वे जारी रहेंगे. यानि कर्मचारियों के वेतन या भत्तों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ेगा.

इस बिल को लेकर आगे क्या होगा?
अब यह बिल संसद में चर्चा और पास होने की प्रक्रिया से गुजरेगा. इसमें संशोधन भी हो सकते हैं, खासकर उन बिंदुओं पर जहां असहमति की संभावना है. अगर यह कानून पास हो जाता है, तो आने वाले वर्षों में सीएपीएफ की संरचना, नेतृत्व और कामकाज में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related