Daily lucky horoscope 30 March 2026 | Somwar 30 March lucky rashifal | दैनिक लकी राशिफल 30 मार्च 2026 | सोम प्रदोष व्रत पर वृश्चिक समेत इन 5 राशियों क

Date:


Last Updated:

30 March Lucky Rashifal: कल 30 मार्च दिन सोमवार है और इस दिन देवों के देव महादेव और माता पार्वती के साथ चंद्र देव की भी पूजा अर्चना की जाएगी. सोमवार के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं, जो कन्या, वृश्चिक, कुंभ समेत 5 राशियों के लिए लाभकारी रहने वाला है. इन राशि वाले शिवजी की कृपा से ऊर्जा व प्रेरणा से भरपूर रहेंगे और विचारों को प्रभावी ढंग से व्यक्त कर पाएंगे. आइए जानते हैं सोमवार का दिन 5 राशिफल वालों के लिए कैसा रहने वाला है…

Zoom

Daily Lucky Horoscope 30 March 2026: कल 30 मार्च दिन सोमवार को सोम प्रदोष तिथि का व्रत किया जाएगा और इस दिन शिवजी की कृपा 5 राशियों पर विशेष तौर पर रहने वाली है. इस शुभ दिन पर चंद्रमा सूर्य ग्रह की राशि सिंह में संचार करेंगे और पूर्व दिशा की तरफ दिशाशूल लगने वाला है. सोम प्रदोष व्रत के दिन रवि योग, कुंभ राशि में मंगल, राहु और बुध ग्रह की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. कल बन रहे शुभ योग का लाभ कन्या, वृश्चिक, कुंभ समेत 5 राशियों को मिलने वाला है, इन राशियों को मेहनत का फल मिलने की उम्मीद है और शिवजी की कृपा से धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं. आइए जानते हैं 30 मार्च का दिन इन 5 राशिफल वालों के लिए कैसा रहने वाला है…

मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सोम प्रदोष व्रत का दिन

कल सोम प्रदोष व्रत का दिन मेष राशि वालों के लिए उत्साहवर्धक हो सकता है. शिवजी की कृपा से ऊर्जा और प्रेरणा से भरपूर रहेंगे, जिससे आप अपने कामों को तेजी से पूरा कर पाएंगे. साथ ही अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं. कल ग्रहों के शुभ प्रभाव से धन प्राप्ति के योग बनेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धर्म कर्म के कार्यों में खुलकर धन खर्च कर पाएंगे. आपके विचारों को पर्सनली और प्रफेशनली दोनों क्षेत्रों में मान्यता मिलेगी और माता पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे.

कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सोम प्रदोष व्रत का दिन

कल सोम प्रदोष व्रत का दिन कर्क राशि वालों के लिए नई संभावनाओं और अवसरों से भरा रहेगा. शिवजी की कृपा से आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा, जिससे दूसरों को भी प्रेरणा मिलेगी और अटके हुए कई कार्य पूरे होंगे. वैवाहिक जीवन में अगर कोई परेशानी चल रही है तो कल से सुधार आने के योग बन रहे हैं और जीवनसाथी के साथ सकारात्मक बातचीत भी होगी. अगर आप काफी समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो कल आपको किसी मित्र से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है.

कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सोम प्रदोष व्रत का दिन

कल सोम प्रदोष व्रत का दिन कन्या राशि वालों के लिए नई संभावनाओं का दिन रहेगा. कन्या राशि वालों को कल भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से जान-पहचान भी बढ़ेगी, जिससे भविष्य में अच्छा फायदा होगा. कल का दिन शिवजी की कृपा से आपके पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में नई संभावनाओं को जन्म दे सकता है. आपके द्वारा सोचे गए सभी कार्य एक एक करके पूरे होते जाएंगे और खुद का मकान व वाहन खरीदने में सक्षम भी होंगे. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के लिए कल का दिन शानदार रहने वाला है.

वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सोम प्रदोष व्रत का दिन

कल सोम प्रदोष व्रत का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है. अगर आप किसी भी तरह के विवादों में फंसे हुए हैं तो कल आपको मुक्ति मिल सकती है. आप अपनी रचनात्मकता को पूरी तरह से व्यक्त करने के लिए प्रेरित महसूस करेंगे. कोई पुराना प्रोजेक्ट या योजना फिर से आपके ध्यान में आएगी, जिससे आपको नया दृष्टिकोण अपनाने का मौका मिलेगा. परिवार के सदस्यों के साथ मेलजोल आपके रिश्तों को मजबूत करेगा और लव लाइफ में चल रही गलतफहमी बातचीत के माध्यम से दूर होगी, जिससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे.

कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सोम प्रदोष व्रत का दिन

कल सोम प्रदोष व्रत का दिन कुंभ राशि वालों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है. अगर आपने पिछले दिनों किसी रिश्ते में दूरी महसूस की है, तो उसे सुधारने का यही सही समय है. आपकी रचनात्मकता भी चरम पर होगी. परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का अच्छा समय है, इससे रिश्ते मजबूत होंगे. शिवजी की कृपा से आपको अटके धन की प्राप्ति होगी और निवेश से अच्छा लाभ होगा. कामकाज के मोर्चे पर जो लोग करियर में नए बदलाव के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें हिम्मत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए.

About the Author

authorimg

Parag Sharma

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related