Last Updated:
DC vs GT Live Score: दिल्ली कैपिटल्स टीम अपने घर में अरुण जेटली स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस के सामने है. लगातार दो मैच जीतकर अक्षर पटेल की टीम पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर है जबकि गुजरात टाइंटस को अभी पहली जीत…और पढ़ें
दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस लाइव स्कोर अपडेट्स.
नई दिल्ली. दिल्ली कैपिटल्स को हराकर गुजरात टाइटंस जीत का ,खाता खोलना चाहेंगे. गुजरात के लिए यह मैच करो या मरो वाला है. लगातार दो मैच गंवाकर शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस टीम मुश्किल में है. वहीं लगातार दो जीत दर्ज कर दिल्ली अपने घर में गुजरात को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी. अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली के चार अंक हैं और वह पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर है जबकि अपने दोनों मैच हारकर गुजरात अंक तालिका में नौवें नंबर पर काबिज है. गुजरात की एक और हार उसे प्लेऑफ की दौड़ से और दूर लेकर चला जाएगा. दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले मुकाबले से पहले कमेंटेटर डैरेन गंगा और केविन पीटरसन ने पिच का विश्लेषण किया है. पिच रिपोर्ट के अनुसार, यह एक अच्छा विकेट है जिसपर बल्लेबाज राज कर सकते हैं. हालांकि, घास की परत बहुत मोटी नहीं है और सतह सूखी है, जिससे अक्षर पटेल और कुलदीप यादव जैसे स्पिनरों को मदद मिल सकती है.
मैदान की बाउंड्री छोटी हैं, जहां सामने की तरफ 73 मीटर और विकेट के पीछे 60 मीटर से भी कम की बाउंड्री बल्लेबाजों के निशाने पर होंगी. पिछले सीजन में यहां पहली पारी का औसत स्कोर 198 रन रहा था, लेकिन पिच की स्थिति को देखते हुए पीटरसन का मानना है कि यह स्कोर 250 के करीब भी जा सकता है. जीत के लिए टीमों को कम से कम 200 के पार पहुंचना होगा.
दिल्ली संभावित XII: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिजवी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.
संभावित XII: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा/जेसन होल्डर, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
DC vs GT Live Score: गुजरात टाइटंस प्लेइंग इलेवन
DC vs GT Live Updates: गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा.
DC vs GT Live Score: दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन
DC vs GT Live Updates:दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, विप्रज निगम, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार
DC vs GT Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, गुजरात टाइटंस को बल्लेबाजी का न्योता
DC vs GT Live Updates: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. गुजरात टाइटंस पहले बल्लेबाजी करेगी. शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात की टीम सीजन की पहली तलाश में है.
नमस्कार
न्यूज 18 हिंदी के क्रिकेट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. आईपीएल के 14वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की टक्कर हो रही है. इस मैच से जुड़ी पल पल की अपडेट्स के लिए आप बने रहिए हमारे साथ.


