Exclusive: ‘बांग्लादेश ऐसा कुछ नहीं करेगा जो भारत के खिलाफ हो’, राजदूत ने द‍िया ढाका नई द‍िल्‍ली रिश्तों में यू-टर्न का सबूत

Date:


होमताजा खबरदेश

‘बांग्लादेश ऐसा कुछ नहीं करेगा जो भारत के खिलाफ हो’, राजदूत ने द‍िया भरोसा

Last Updated:

भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज़ हमीदुल्लाह ने ‘News18 इंडिया’ से एक्सक्लूसिव बातचीत में स्पष्ट आश्वासन दिया है कि सुरक्षा के मोर्चे पर बांग्लादेश कभी भी ऐसा कोई कदम नहीं उठाएगा जो भारत के हितों के खिलाफ हो. अतीत की बातों को पीछे छोड़कर दोनों देशों के रिश्तों में एक नए अध्याय की शुरुआत का संकेत देते हुए उन्होंने कहा कि इसका सीधा संदेश पीएम मोदी तक पहुंच चुका है.

Zoom

बांग्‍लादेश के राजदूत ने भारत के साथ र‍िश्तों को नया अध्‍याय बताया.

बांग्लादेश के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्लाह ने ‘News18 इंडिया’ से एक्सक्लूसिव बातचीत की. इसमें उन्‍होंने भारत की सुरक्षा और दोनों देशों के रिश्तों को लेकर एक बेहद अहम और स्पष्ट संदेश दिया. बांग्‍लादेश के राजदूत ने दो टूक शब्दों में आश्वस्त किया है कि सुरक्षा के मोर्चे पर बांग्लादेश कभी भी ऐसा कोई कदम नहीं उठाएगा जो भारत के हितों या उसके कंफर्ट के खिलाफ हो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों के नए अध्याय पर बात करते हुए हमीदुल्लाह ने स्पष्ट किया कि ‘बीते हुए कल’ में उलझकर आगे नहीं बढ़ा जा सकता. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के पिछले दिनों के कड़वे अनुभवों को देखकर कोई फायदा नहीं है, बल्कि अब भविष्य की ओर देखने का समय है. इस नई शुरुआत का सबसे बड़ा संकेत देते हुए उन्होंने बताया कि बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी को भेजे गए पत्र से यह बिल्कुल साफ हो गया है कि दोनों देशों के भविष्य के संबंध किस दिशा में जाएंगे. उनके मुताबिक, दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के बीच अब एक बेहद सकारात्मक और अनुकूल माहौल बन रहा है.

‘चुनाव शांतिपूर्ण रहे, गलत साबित हुए आलोचक’
बांग्लादेश के हालिया हालातों और चुनावों पर उठ रहे सवालों को सिरे से खारिज करते हुए उच्चायुक्त ने कहा कि देश में 19 दिनों तक पूरी तरह शांतिपूर्ण चुनाव हुए, जिसकी गवाही वहां मौजूद भारतीय पत्रकारों ने भी दी है. उन्होंने जोर देकर कहा कि चुनाव संपन्न हुए एक महीना बीत चुका है और देश में हालात पूरी तरह सामान्य और ठीक हैं. जो लोग बांग्लादेश में उथल-पुथल की आशंका जता रहे थे, वे पूरी तरह गलत साबित हुए हैं. उन्होंने भारत से तुलना करते हुए कहा कि बांग्लादेश भी एक ‘ओपन सोसायटी’ है, इसलिए स्वाभाविक है कि जब भी वहां कुछ होता है, तो लोकतांत्रिक तरीके से उसका शोर भी खूब मचता है.

पश्चिम एशिया संकट पर नजर
वैश्विक मुद्दों, विशेषकर पश्चिम एशिया में चल रहे विनाशकारी युद्ध और संकट पर बात करते हुए रियाज़ हमीदुल्लाह ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि इस भयानक संकट का पूरी दुनिया और हमारे क्षेत्र पर कैसा और कितना असर होगा, यह अभी देखा जाना बाकी है.

About the Author

authorimg

Gyanendra Mishra

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दिल्ली का ‘गेमिंग जिहादी’ गिरफ्तार: रोहिणी का लकी अहमद कैसे बना ISIS का मोहरा? अब सलाखों के पीछे

होमताजा खबरदेशदिल्ली का 'गेमिंग जिहादी' गिरफ्तार: रोहिणी का...

जीत, हार और यादों के गवाह! दो पते, एक इतिहास; कांग्रेस की धड़कनों की कहानी

विवेक शुक्ला अशोक उपाध्याय किसी भी हालत में 5...