Last Updated:
Gardening Tips: छोटी बालकनी को भी खूबसूरत मिनी गार्डन में बदला जा सकता है, बस सही पौधों और सजावट का चुनाव जरूरी है. मनी प्लांट, तुलसी, एलोवेरा, सुकुलेंट्स और फूलों वाले पौधे कम जगह में आसानी से लगाए जा सकते हैं. वर्टिकल गार्डनिंग और हैंगिंग पॉट्स का इस्तेमाल कर आप स्पेस का बेहतर उपयोग कर सकते हैं. ये पौधे न केवल घर की सुंदरता बढ़ाते हैं बल्कि ताजगी और सकारात्मक ऊर्जा भी देते हैं. नियमित देखभाल और सही प्लेसमेंट से आपकी बालकनी हरी-भरी और आकर्षक बन सकती है, जो आपको प्रकृति के करीब होने का एहसास दिलाएगी.
अगर कम देखभाल वाला पौधा चाहिए तो मनी प्लांट सबसे बेहतर विकल्प है. यह छाया में भी आसानी से बढ़ता है और हवा को शुद्ध करने में भी मदद करता है.वहीं मॉर्निंग ग्लोरी तेजी से बढ़ने वाली बेल है, जो सुबह के समय खिलने वाले रंग-बिरंगे फूलों से बालकनी को जीवंत बना देती है.इसके अलावा बिल्डिंग हार्ट बेल अपने अनोखे और कलात्मक फूलों के लिए जानी जाती है, जो देखने में बेहद आकर्षक लगते हैं.

बालकनी में ऐसे पौधे लगाने से न सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ती है बल्कि वातावरण भी ताजा और सुकूनभरा बनता है.ये पौधे वर्टिकल तरीके से बढ़ते हैं, जिससे जगह की बचत होती है और सजावट भी आकर्षक नजर आती है.खासकर अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के लिए यह एक आसान और किफायती समाधान है.

शहरों में बढ़ती आबादी और छोटी होती जगहों के बीच अब लोग अपने घर की बालकनी को ही मिनी गार्डन में बदलने लगे हैं.खास बात यह है कि कम जगह में भी हरियाली और खूबसूरती लाई जा सकती है, अगर सही पौधों का चुनाव किया जाए. ऐसे में क्लाइंबर पौधे सबसे बेहतर विकल्प बनकर सामने आ रहे हैं. ये पौधे कम जगह लेते हैं और दीवारों या ग्रिल पर चढ़कर पूरे स्पेस को हरा-भरा बना देते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

बालकनी के लिए सबसे पसंदीदा पौधों में मोगरा प्रमुख है. इसकी सफेद और खुशबूदार फूलों की खुशबू पूरे घर को महका देती है. इसके अलावा बोगनविला भी काफी लोकप्रिय है, जो अपने चमकीले रंगों के कारण बालकनी को बेहद आकर्षक बना देता है. यह पौधा कम पानी में भी आसानी से पनप जाता है, इसलिए व्यस्त लोगों के लिए यह एक अच्छा विकल्प माना जाता है.

गमले का चुनाव भी बहुत अहम भूमिका निभाता है.विशेषज्ञों के मुताबिक, बेलों के लिए कम से कम 12 से 14 इंच गहरे गमले का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि जड़ें अच्छे से फैल सकें. इसके साथ ही मिट्टी ऐसी होनी चाहिए जिसमें पानी जमा न हो, यानी अच्छी ड्रेनेज वाली मिट्टी का उपयोग करना जरूरी है. इससे पौधे स्वस्थ रहते हैं और जल्दी बढ़ते हैं.

इन पौधों को लगाने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है. बेलों को चढ़ने के लिए ग्रिल, रस्सी या लकड़ी की जाली का सहारा देना जरूरी होता है.इससे पौधे सही दिशा में बढ़ते हैं और बालकनी का लुक भी बेहतर बनता है. बिना सहारे के ये पौधे जमीन पर फैल सकते हैं, जिससे उनका आकर्षण कम हो जाता है.





