7.1 C
Munich

gujrat accident: सुरेंद्रनगर हादसा तेज रफ्तार ट्रक ने दर्शनार्थियों को रौंदा 7 मौत

Must read


Last Updated:

गुजरात के सुरेंद्रनगर में हाइवे पर एक बड़ा हादसा हो गया, ज‍िसमें लखतर वीरमगाम हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने माताजी के दर्शन को जा रहे पैदल यात्रियों को कुचल डाला. इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई, जबक‍ि कई घायल हो गए.

Zoom

गुजरात के सुरेंद्रगनर में भीषण ट्रक एक्‍सीडेंट में 7 की मौत.

Gujrat accident news: गुजरात के सुरेंद्र नगर से दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक तेज रफ्तार ट्रक माता के दरबार में हाजिरी लगाने जा रहे गांव के लोगों पर चढ़ गया और उन्हें रौंद डाला, जिससे मौके पर ही 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

जानकारी के अनुसार सुरेंद्रनगर में लखतर-वीरमगाम हाईवे पर देर रात हुई दर्दनाक घटना में एक ट्रक की चपेट में आने से सात पैदल यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई. इनमें 5 महिला सहित दो पुरुष शामिल थे. ये सभी यात्री छारद गांव के पास से पैदल गुजर रहे थे, तभी पीछे से आया ट्रक बेकाबू हो गया और पैदल चल रहे दर्शनार्थियों के ऊपर चढ़ गया.

इस घटना में कई लोग ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गए. जितना भीषण हादसा हुआ है उससे अंदेशा जताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. इस घटना में ट्रक ड्राइवर को भी गंभीर चोटें आई हैं. फिलहाल ट्रक ड्राइवर सहित 4 लोगों को गंभीर रूप से घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इनका इलाज चल रहा है.

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि राजकोट के गटका गांव के पैदल यात्री वीरमगाम में माताजी के दर्शन करने जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. इस हादसे की वजह से हाईवे पर कई घंटों तक ट्रैफिक जाम लग गया. घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की जांच शुरु कर दी है.

About the Author

authorimg

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article