गुड़ खाने के स्वास्थ्य लाभ-Health benefits of eating jaggery

Date:

अमेरिका में हाल जी में हुए एक शोध से पता चला है कि जो व्यक्ति अधिक मात्रा में चीनी का सेवन करते है, उन्हें बड़ी आंत का कैंसर होने की संभावना अधिक रहती है।

अतः इसके सेवन पर नियंत्रण बहुत आवश्यक है। चीनी के स्थान पर रसायनों के मिश्रण से रहित शुद्ध गुड़ का उपयोग स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।

गन्ने के रस से चीनी बनाने में कैल्शियम, लौह तत्व, गंधक, पोटैशियम, फास्फोरस आदि महत्वपूर्ण तत्व नष्ट हो जाते हैं जबकि गुड़ में ये तत्व मौजूद रहते हैं।

गुड़ में प्रोटीन 8%, वसा 0.9%, कैल्शियम 0.08%, फास्फोरस 0.04%, कार्बोहाइड्रेट 65% होता है और विटामिन ‘ ए ‘ 280 यूनिट प्रति 900 ग्राम होता है।

पांडु रोग और अधिक रक्तस्राव के कारण रक्त में हीमोग्लोबिन काम हो जाता है, तब लौह तत्व की पूर्ति के लिए पालक का प्रयोग किया जाता है।

पालक में 1.3%, केले में 0.4% एम. जी. लौह तत्व होता है जबकि गुड़ में 11.4% एम. जी. लौह तत्व पाया जाता है।

महिलाओं में आमतौर पर लौह तत्व की कमी पाई जाती है। यह मासिक धर्म की गड़बड़ी के करें होता है। भुने हुए चने और गुड़ खाने से इस कमी की पूर्ति की जा सकती है।

गुनगुने पानी में गुड़ की घोलकर खाली पेट लेने से विशेष लाभ होता है। यह दोपहर को भी भोजन के दो घंटे बाद लिया जा सकता है।

गुड़ चिक्की के रूप में भी काफी प्रचलित है। छिलके वाली मूंग की पतली डाल में गुड़ मिलाकर भी खाया जा सकता है।

गुड़ में कैल्शियम होने के करें बच्चों की हड्डी की कमजोरी एवं दंतक्षय में यह बहुत लाभकारी है। बढ़ते बच्चों के लिए यह अमृत तुल्य है।

गुड़ में विटामिन भी पर्याप्त मात्रा में होता है। इसमें पैंटो थिनिक एसिड, इनासिटोल सर्वोपरि है जो कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए हितकारी है।

आयुर्वेद में तो एक जगह लिखा है कि मट्ठा, मक्खन और गुड़ खाने वाले को बुढ़ापा कष्ट नहीं देता।

ह्रदय रोगों में पोटैशियम लाभकारी है जो गुड़ में मौजूद होता है। यह पोटैशियम केले और आलू में भी पाया जाता है।

अत्यधिक चीनी नुकसान कारक है। इसलिए गुड़, पिंड खजूर, किशमिश आदि में स्थित प्राकृतिक शर्कराएं फायदेमंद हैं।

https://www.pmwebsolution.in/

https://hindiblogs.co.in/contact-us/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बिपिन चंद्र पाल जी की पुण्यतिथि-Bipin Chandra Pal ji’s death anniversary

बिपिन चंद्रपाल जी की पुण्यतिथि हर साल देश में...

परशुराम जयंती-Parshuram Jayanti

हर साल परशुराम जयंती देशभर में 14 मई को...

सुखदेव थापर की कहानी-Story of Sukhdev Thapar

जानिए देश के लिए शहीद होने वाले सुखदेव थापर...

विश्व परिवार दिवस -World family day

दुनिया भर में विश्व परिवार दिवस 15 मई को...