Hormuz News | Iran US ceasefire | होर्मुज वाली टेंशन खत्म, समंदर से भारत को मिली खुशखबरी, अब ददनाकर आएंगे LPG वाले जहाज

Date:


Hormuz News: दुनिया को जिसका इंतजार था, वह खुशखबरी मिल गई. ईरान-अमरिका जंग पर पॉज बटन दब गया. अमेरिका-ईरान के बीच युद्धविराम पर सहमति बन गई है. ईरान युद्ध पर सीजफायर से भारत की सबसे बड़ी टेंशन भी खत्म हो गई है. जी हां, अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने का रास्ता हो गया है. ईरान और अमेरिका के बीच होर्मुज स्ट्रेट खोलने पर भी सहमति बन गई है. इस खुशखबरी से भारत को बड़ी राहत मिली है. अब तेल और गैस लाने वाले भारतीय जहाज आसानी से और तेजी से भारत पहुंच सकेंगे. होर्मुज बंद होने की वजह से जो टेंशन थी, वह पूरी तरह खत्म हो गई. समंदर से भारत को मिली यह अच्छी खबर अर्थव्यवस्था के लिए भी राहत भरी है.

दरअस, पिछले कई हफ्तों से होर्मुज स्ट्रेट में तनाव था. 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल ने ईरान पर अटैक किया था. इसके बाद ईरान ने होर्मुज को बंद कर रखा था. ईरान ने इसे बंद रखा तो दुनिया का 20-25 फीसदी तेल-गैस का रास्ता रुक गया. भारत के लिए यह बहुत बड़ी समस्या थी क्योंकि हमारा 80 फीसदी एलपीजी और बड़ा हिस्सा कच्चा तेल होर्मुज से ही आता है. होर्मुज में कई जहाज फंस गए. भारत में गैस की किल्लत होने लगी. कालाबाजारी बढ़ गई. पैनिक खरीदारी से भी टेंशन और बढ़ गई. लेकिन अब सीजफायर और होर्मुज खुलने का ऐलान होने से सब बदल गया.

एलपीजी वाले जहाज अब दनदना कर आएंगे

दरअसल, होर्मुज के समंदर में भारत के अब भी तेल टैंकर फंसे हैं. ईरान ने भारत को अपने जहाज ले जाने की इजाजत तो दी, मगर उसकी रफ्तार बहुत कम रही. यही वजह है कि अभी तक 8 भारतीय जहाज होर्मुज पार करके भारत आए हैं. इनमें ज्यादातर एलपीजी टैंकर हैं. कई जहाज भारतीय बंदरगाहों पर बीते कुछ दिनों में आए. इनमें हजारों टन गैस और तेल थे, जो घरेलू इस्तेमाल के लिए जरूरी है.

होर्मुज में कितने जहाज फंसे

हालांकि, अभी भी 16 भारतीय जहाज फारस की खाड़ी में फंसे हुए हैं. इन पर सैकड़ों भारतीय नाविक सवार हैं. ये जहाज भी तेल-गैस से लदे हैं. अब होर्मुज पूरी तरह खुलने के बाद ये जहाज भी जल्दी-जल्दी निकल आएंगे. सरकार के सूत्रों के मुताबिक अगले कुछ दिनों में बाकी बचे जहाज भी सुरक्षित निकलेंगे और भारत पहुंचेंगे. मतलब पूरा तेल-गैस वाला बेड़ा ददनाकर भारत आ जाएगा.

होर्मुज खुलने से भारत को फायदा ही फायदा

इससे भारत को कई फायदे होंगे. सबसे पहले तेल और गैस की सप्लाई फिर से नॉर्मल हो जाएगी. गैस की कालाबाजारी बंद हो जाएगी. हो सकता है कि कीमतें बढ़ने की जो आशंका थी, वह खत्म हो जाेगी. घरेलू गैस सिलेंडर का वितरण पहले की तरह नॉर्मल हो जाएगा. होर्मुज खुलने का असर पेट्रोल-डीजल पर भी पड़ेगा. इसके बाद अर्थव्यवस्था को भी बूस्ट मिलेगा क्योंकि तेल-गैस का आयात आसान हो जाएगा. पहले जहाजों को घुमाकर लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा था, उससे समय और पैसे दोनों बर्बाद हो रहे थे. अब सीधा रास्ता खुल गया.

कैसे आसान हुई भारत की राह

विदेश मंत्रालय और शिपिंग मंत्रालय ने पहले से ही ईरान से बात करके कुछ जहाजों को सुरक्षित निकलवाया था. लेकिन अब पूरा सीजफायर होने से बाकी जहाजों की राह आसान हो गई. नाविक भी सुरक्षित हैं. सरकार ने कहा कि सभी नाविकों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है. होर्मुज खुलने से न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया को फायदा होगा. तेल की कीमतें पहले ही गिरना शुरू हो गई हैं. भारत जैसे आयातक देशों को सबसे ज्यादा राहत मिलेगी. अब ददनाकर आने वाले इन तेल-गैस वाले जहाजों से देश की ऊर्जा जरूरतें आसानी से पूरी होंगी. होर्मुज खुलने से जल्द ही बाकी 16 जहाज भी पहुंच जाएंगे और देश को ऊर्जा की मजबूत सप्लाई मिलेगी.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related