Last Updated:
Delhi Airport: दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला सुरक्षाकर्मियों को फीमेल रेस्ट रूम के तौर पर सुकून का एक कोना उपलब्ध कराया गया है. सुकून के इस कोने का उद्घाटन सीआईएसएफ एयरपोर्ट सेक्टर की एडीजी बिनीता ठाकुर ने किया है.
आईजीआई एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला कार्मियों के लिए ‘सुकून का एक कोना’ उपलब्ध कराया गया है.
Delhi IGI Airport News: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर तैनात महिला सुरक्षाकर्मियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है. यहां सिक्योरिटी होल्ड एरिया (एसएचए) में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की महिला जवानों के लिए ‘फीमेल रेस्ट रूम’ उपलब्ध कराया गया है. इस फीमेल रेस्ट रूम का उद्घाटन एयरपोर्ट सेक्टर की एडीजी बिनिता ठाकुर ने किया. इस मौके पर एयरपोर्ट सेकटर के आईजी सेंथिल अवूदई कृष्णा राज एस और डीआईजी बाबू राम सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.
सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, यह पहल सिर्फ एक रेस्ट रूम उलपब्ध कराने तक सीमित नहीं है. महिला सुरक्षाकर्मियों की रोजमर्रा की चुनौतियों को समझते हुए उन्हें बेहतर वर्क एनवायरनमेंट देने की कोशिश की गई है. उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट जैसे व्यस्त और संवेदनशील स्थान पर सीआईएसएफ की महिला सुरक्षाकर्मियों को घंटों खड़े होकर ड्यूटी करती हैं. ऐसे में उनके लिए आराम करने, खुद को तरोताजा करने और थोड़ी देर मानसिक राहत देने के मकसद से यह फैसिलिटी उपलब्ध कराई गई है.
क्यों पड़ी फीमेल रेस्ट रूम की जरूरत?
सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, लंबे शिफ्ट के दौरान महिला कर्मियों को आराम के लिए पर्याप्त निजी स्थान नहीं मिल पाता. इससे न केवल उनकी थकान बढ़ती है, बल्कि काम की गुणवत्ता पर भी असर पड़ सकता है. ऐसे में यह नया रेस्ट रूम उनके लिए एक छोटी लेकिन बेहद अहम सुविधा साबित होगा. यहां वे कुछ समय आराम कर सकेंगी, जिससे उनकी कार्यक्षमता और मनोबल दोनों में सुधार होगा. वहीं, इस बाबत एक महिला सीआईएसएफ कर्मी का कहना है कि यह रेस्ट रूम उनके लिए सुकून के एक कोने की तरह है.
एक गलती बन सकती है बड़ी चूक की वजह
सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, एयरपोर्ट पर तैनात हर जवान को हर वक्त बेहद चौकान्ना रहना पड़ता है. उनकी एक छोटी सी गलती एक बड़ी चूक बन सकती है. वहीं, धकान की वजह से चूक की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है. लिहाजा, महिला सुरक्षाकर्मियों की चुनौतियों को समझते हुए उन्हें एयरपोर्ट पर सुकून का एक कोना उपलब्ध कराया गया है. ड्यूटी के बीच सुकून के इस कोने में कुछ मिनटों का आराम भी पूरे दिन की थकान को कम कर देगा.
About the Author

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें




