IMD Weather Warning | Tomorrow Weather Alert |70 की रफ्तार से तूफान, 5 साइक्लोनिक सर्कुलेशन, दिल्ली टू बिहार 5 दिन आंधी बारिश, IMD की Warning

Date:


Tomorrow Weather Alert: आमतौर पर हम अप्रैल को भीषण गर्मी की शुरुआत के रूप में याद करते हैं. लेकिन, इस बार मौसम का मूड बदला-बदला सा है. अब केवल उत्तर भारतीय राज्यों से लेकर दक्षिण भारत तक आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू हो चुका है. मौसम विभाग ने बताया कि 10 अप्रैल तक मौसम भारी होने वाला है. यानी कि 5 दिनों तक भारी बारिश की संभावना है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पुडुचेरी और केरल में 5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होगी. साथ ही कई इलाकों में गरज और बिजली भी गिरने की संभावना बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली से बिहार तक 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है, वहीं, बंगाल में 70 किलोमीटर की रफ्तार तूफान आने की संभावना है.

दिल्ली का मौसम: मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि बारिश के साथ 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि ऑफिस या फिर मार्केट जाने से पहले मौसम का अलर्ट जरूर देखें. साथ ही घर से छाता और अन्य सावधानी वाले उपकरण लेकर निकले.

क्यों हो रही है बारिश

पहले जान लेतें हैं कि अभी बारिश का दौर क्यों शुरू हुआ है. आखिर किन मौसमी सिस्टम की वजह से उत्तर भारत से लेकर साउथ तक बारिश हो रही है. दरअसल, देश के दोनों ओर कुछ ऐसी मौसमी प्रणाली एक्टिव हुईं हैं, जिनकी वजह से बारिश होने की संभावना बढ़ गई है. बंगाल की खाड़ी में चार और एक जम्मू-कश्मीर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. साथ ही दो एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम इंड्यूस्ड हो रहा है.

जम्मू-कश्मीर, साउथ कोस्टल आंध्र प्रदेश से दूर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, नॉर्थ-ईस्ट, तेलंगाना और ओडिशा में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की स्थिति बनी हुई है. साथ ही साउथ कैस्पियन सागर और आस-पास के इलाकों में और पंजाब-पाकिस्तान की सीमा के पास एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस डेवलप हो रहा है, जिसकी वजह से दिल्ली से लेकर बिहार-बंगाल तक और राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही है.

साइक्लोनिक सर्कुलेशन का दौर

पहाड़ों पर मौसम का हाल

06 तारीख से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं हल्की से मीडियम बारिश और बर्फबारी का दौर जारी हो सकता है. मौसम विभाग ने बताया कि बारिश के साथ आंधी, बिजली और 50 से 60 की रफ्तार मे तेज हवाएं चलने की संभावना है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 07 से 09 अप्रैल के बीच आंधी चलने की संभावना है.

राजस्थान से लेकर उत्तर प्रदेश तक मौसम का हाल

10 अप्रैल तक मौसम का हाल काफी बुरा रहने वाला है. पूर्वी राजस्थान में पहले से ही आंधी-तूफान के बाद बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी राजस्थान में 50 से 60 kmph तक, जो कि 70 kmph तक पहुंच सकती है, तक आंधी तक चलने की संभावना है. 8 अप्रैल को पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंधी और भारी बारिश की संभावना है.

साउथ में बारिश का दौर

ज़ूम अर्थ आइकॉन सैटेलाइट के लाइव डेटा के अनुसार, उत्तरी तेलंगाना में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक जगह-जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी. अन्य क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहेंगे. हालांकि, बारिश के दौरान गरज और बिजली भी चमकेगी. इसलिए, उत्तरी तेलंगाना के लोगों को आज सतर्क रहना चाहिए. हैदराबाद, मध्य तेलंगाना और दक्षिणी तेलंगाना में मौसम शुष्क रहेगा। उमस और गर्मी अधिक रहेगी. वहीं, आंध्र प्रदेश में घने बादल छाए रहेंगे. उत्तरी और तटीय आंध्र में हल्की से मध्यम बारिश होगी. रात 8 बजे तक जगह-जगह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

7 अप्रैल के लिए अलर्ट.

कल के मौसम का हाल

  • हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर गरज के साथ ओले गिरने की संभावना है.
  • झारखंड, ओडिशा और राजस्थान में कुछ जगहों पर 50-60kmph की स्पीड से आंधी-तूफान आने की संभावना है.
  • आंध्र प्रदेश, असम और मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, पंजाब, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने (40-50kmph) की संभावना है.
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तेलंगाना और विदर्भ में कुछ जगहों पर गरज के साथ बिजली और तेज़ हवाएं (30-40kmph) चलने की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश, गुजरात राज्य और दक्षिणी अंदरूनी कर्नाटक में कुछ जगहों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है.
  • तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगहों पर गर्म और नमी वाला मौसम रहने की संभावना है. उत्तरी ओडिशा के तटों से सटे पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में 40-50 kmph की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं, जो बढ़कर 60 kmph तक हो सकती हैं.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Santishree Dhulipudi | JNU News | छात्रों और शिक्षकों की JNU ‘जन-अदालत’ में बड़ी जीत, VC शांतिश्री धूलिपुडी को बताया दोषी

होमताजा खबरदेशछात्रों-शिक्षकों की JNU 'जन-अदालत' में बड़ी जीत,...

केरलम में LDF और बीजेपी की मिलीभगत, प्रियंका गांधी ने महिला आरक्षण बिल पर केंद्र सरकार को घेरा

होमताजा खबरदेशकेरलम में LDF-बीजेपी की मिलीभगत, प्रियंका ने...