Last Updated:
महाराष्ट्र एटीएस-दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों ‘पैन इंडिया’ टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. 24 घंटे के भीतर मुंबई और उत्तर प्रदेश से आईएसआईएस के तीन खूंखार आतंकियों को गिरफ्तार किया है. ये आतंकी ‘टॉय कार बम’ के जरिए दिल्ली और मुंबई के प्रमुख धार्मिक स्थलों को दहलाने की फिराक में थे. सीरिया से वीडियो कॉल पर बम बनाने की ट्रेनिंग लेने वाले इन आतंकियों का संबंध ‘मिशन खिलाफत’ और ‘सोल्जर ऑफ प्रॉफिट’ जैसे कट्टरपंथी ग्रुप्स से पाया गया है.
आईएसआईएस-जैश के तीन आतंकी मुंबई और कुशीनगर से पकड़े गए.
नई दिल्ली: सुरक्षा एजेंसियों ने देश को दहलाने की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, उत्तर प्रदेश एटीएस (एटीएस) और मुंबई पुलिस के ज्वॉइंट ऑपरेशन में पिछले 24 घंटों के भीतर उत्तर प्रदेश और मुंबई से आईएसआईएस-जैश के तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है. जांच में खुलासा हुआ है कि ये आतंकी पैन इंडिया लेवल पर एक्टिव थे. इनके निशाने पर देश के कई प्रमुख धार्मिक स्थल थे.
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और मुंबई एटीएस ने मुंबई के कल्याण इलाके से दो संदिग्ध आतंकियों को दबोचा है. इनकी पहचान मोस्साब अहमद उर्फ कलाम और मोहम्मद हमाद कॉलरा के रूप में हुई है. शुरुआती जांच के मुताबिक, ये दोनों आतंकी ‘मिशन खिलाफत’ और ‘सोल्जर ऑफ प्रॉफिट’ जैसे कट्टरपंथी टेलीग्राम ग्रुप्स से जुड़े थे.
टॉय बम बनाकर दहलाने की साजिश
इनका ‘गेम प्लान’ बेहद खौफनाक था. ये आतंकी टॉय कार (खिलौना कार) के भीतर बम फिट कर भीड़भाड़ वाले इलाकों और धार्मिक स्थलों पर धमाके करने की तैयारी कर रहे थे. ये दोनों जैश-ए-मोहम्मद (JEM) के हैंडलर अबु हुफेजा के सीधे संपर्क में थे. एजेंसियों को शक है कि मुंबई में 4-5 नाबालिग भी इनके प्रभाव में थे, जो फिलहाल रडार पर हैं.
वहीं, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने रिजवान अहमद नाम के एक खूंखार आतंकी को गिरफ्तार किया है. रिजवान का आतंकी इतिहास काफी पुराना है: वह 2015 से ही ISIS के संपर्क में था और भारत में नए लड़कों की भर्ती का जिम्मा संभाल रहा था. वह पहले भी मुंबई की आर्थर रोड जेल में आतंकी गतिविधियों के लिए बंद रह चुका है. रिजवान के पास से बम बनाने का सामान, जेहादी लिटरेचर और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं.
सीरिया से ‘बम मेकिंग’ की ट्रेनिंग
पूछताछ में रिजवान ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. उसने बताया कि वह सीरिया में बैठे आईएसआईएस हैंडलर्स के संपर्क में था. विदेशी आका उसे सोशल मीडिया और वीडियो कॉल के जरिए बम बनाने की ट्रेनिंग दे रहे थे. उसे भारत में इस्लामिक स्टेट का मजबूत नेटवर्क खड़ा करने और युवाओं का ब्रेनवॉश कर उन्हें सुसाइड बॉम्बर बनाने का टास्क दिया गया था.
ISI, ISIS और जैश का घातक ‘टेरर कॉकटेल’
सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह ऑपरेशन महज कुछ गिरफ्तारियां नहीं है, बल्कि एक बड़े ‘टेरर कॉकटेल’ का पर्दाफाश है. पहली बार यह स्पष्ट संकेत मिले हैं कि आईएसआईएस और जैश-ए-मोहम्मद मिलकर भारत के खिलाफ ‘हाइब्रिड वॉर’ छेड़ने की कोशिश कर रहे हैं. रिजवान अहमद को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया गया है, जबकि मुंबई से पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ के लिए उन्हें दिल्ली लाया गया है.
About the Author

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें




