Jackfruit Pickle Recipe: आम-नीबू फेल! घर पर बनाए कटहल का अचार, एक बार चखा तो बार-बार मांगेंगे लोग

Date:


Last Updated:

Jackfruit Pickle Recipe: कटहल अब सिर्फ सब्जी नहीं, अचार में भी अपना दमदार अंदाज दिखा रहा है. एक बार स्वाद चखा तो आम-नींबू के अचार भी फीका लगने लगेगा. घर में बनाएं ये देसी अचार और हर खाने को बना दें सुपरहिट. इस अचार को बनाने के लिए कुछ खास मसालों की जरूरत होती है. इसमें पीली सरसों, अजवाइन, मेथी दाना, जीरा, सौंफ, अदरक पाउडर, हींग, काली मिर्च, काला नमक, आमचूर, सरसों का तेल और सादा नमक शामिल होते हैं. ये सभी मसाले अचार को एक अलग खुशबू और तीखा-खट्टा स्वाद देते हैं, जो इसे बेहद खास बनाते हैं.

कटहल का अचार एक ऐसा स्वाद है जिसे बहुत कम लोग ट्राई करते हैं, लेकिन एक बार खाने के बाद इसका स्वाद लंबे समय तक याद रहता है. आम, नींबू या आंवले के अचार की तरह ही यह भी बेहद लजीज और खास होता है. कटहल को आमतौर पर सब्जी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसका अचार भी उतना ही स्वादिष्ट बनता है. खास बात यह है कि यह सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है.

एक तावा मे सारे खड़े मसाले को भुने

अब एक तवा गर्म करें और उसमें सरसों, जीरा, धनिया, मेथी दाना, सौंफ, काली मिर्च और लाल मिर्च जैसे खड़े मसालों को हल्का भून लें. जब मसालों से खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें और इन्हें ठंडा होने के बाद मिक्सर में पीस लें. यह मसाला आपके अचार का असली स्वाद तैयार करेगा.

एक बर्तन मे सारे मसाले को डालकर उसमे गर्म तेल मिलाए

इसके बाद एक बर्तन में हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन, हींग और तैयार पिसा हुआ मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब एक पैन में सरसों का तेल गर्म करें जब तक कि उसमें से हल्का धुआं उठने लगे. फिर गैस बंद कर दें और तेल को थोड़ा ठंडा होने दें, इसके बाद इसे मसाले में डालकर अच्छे से मिक्स करें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अंत मे सूखे कटहल को डालकर मसाले मे मिला दे

अंत में इस मसाले में सूखे कटहल के टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिलाएं ताकि हर टुकड़े पर मसाला चढ़ जाए. अब आपका स्वादिष्ट कटहल का अचार तैयार है. इसे कांच के साफ बर्तन में भरकर रखें और समय-समय पर धूप दिखाते रहें. सही तरीके से रखा गया यह अचार लंबे समय तक स्वाद बनाए रखता है और हर खाने का मजा दोगुना कर देता है.

कटहल को गर्म पानी मे उबाल कर धुप मे चार पांच घंटे सूखा ले

अब कटहल के टुकड़ों को हल्के गर्म पानी में 2 से 3 मिनट के लिए उबाल लें.ध्यान रखें कि इसे ज्यादा देर तक न उबालें, वरना यह बहुत नरम हो जाएगा. उबालने के बाद कटहल को निकालकर 4 से 5 घंटे धूप में अच्छी तरह सुखाएं, ताकि उसमें नमी बिल्कुल भी न बचे. सूखा कटहल अचार के लिए सबसे बेहतर रहता है.

कटहल का आँचार बनाने के लिए बढ़िया कटहल चुने

कटहल का अचार बनाने के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि आप कच्चा और सफेद गूदा वाला कटहल ही चुनें. पका हुआ कटहल अचार के लिए सही नहीं माना जाता क्योंकि उसमें मिठास ज्यादा होती है. कच्चा कटहल अचार में अच्छा टेक्सचर और स्वाद देता है. सही कटहल का चुनाव ही आपके अचार को परफेक्ट बना सकता है.

सबसे पहले कटहल को अच्छी तरह से धो ले

सबसे पहले कटहल को काटने से पहले अपने हाथों में सरसों का तेल लगा लें. ऐसा करने से कटहल का चिपचिपा गोंद आपके हाथों में नहीं लगेगा और काम आसान हो जाएगा. इसके बाद कटहल को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें ताकि वह आसानी से मसालों में मिल सके.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related