JEE Main 2026 April Session Guidelines Dress Code: जेईई मेन के बाद ड्रॉप बॉक्स में डाल दें एडमिट कार्ड, वरना रद्द हो सकता है रिजल्ट

Date:


नई दिल्ली (JEE Main 2026 April Session). एनटीए जेईई मेन 2026 के अप्रैल सत्र की परीक्षा आज यानी 02 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है. भारत के कोने-कोने से 11 लाख से अधिक मेधावी उम्मीदवार अपनी मेहनत और सपनों को साकार करने के लिए परीक्षा केंद्रों पर जुट रहे हैं. साल की यह दूसरी और अंतिम सत्र की परीक्षा उम्मीदवारों के लिए पर्सेंटाइल सुधारने और आईआईटी-जेईई एडवांस्ड की रेस में जगह बनाने का आखिरी मौका है.

जेईई मेन 2026 के सफल संचालन के लिए एनटीए ने सुरक्षा और अनुशासन के सख्त मानक तय किए हैं. देशभर के सैकड़ों शहरों में आयोजित हो रही जेईई मेन परीक्षा के लिए नई एडवाइजरी और सख्त ड्रेस कोड जारी किया गया है. परीक्षा केंद्र की दहलीज लांघने से पहले उम्मीदवारों के लिए रिपोर्टिंग टाइम से लेकर जरूरी दस्तावेजों तक के नियम समझना जरूरी है. एक छोटी सी लापरवाही न केवल मानसिक तनाव का कारण बन सकती है, बल्कि सालों की कठिन मेहनत को भी रिस्क में डाल सकती है.

जेईई मेन परीक्षा 2026 का शेड्यूल

जेईई मेन 2026 का दूसरा सत्र आज 2 अप्रैल से शुरू होकर 8 अप्रैल तक चलेगा. पहले यह 09 अप्रैल तक होना था. बीई/बीटेक (पेपर 1) के लिए परीक्षा 2, 4, 5, 6 और 8 अप्रैल को आयोजित की जा रही है, जबकि बी-आर्क और बी-प्लानिंग (पेपर 2) के लिए 7 अप्रैल की तारीख तय की गई है. जेईई मेन 2026 से जुड़े सभी अपडेट्स एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं.

जेईई मेन शिफ्ट टाइमिंग और रिपोर्टिंग

जेईई मेन परीक्षा हर दिन दो शिफ्ट में होगी. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी. एनटीए ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को जेईई मेन एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग समय पर ही पहुंचना होगा. परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले (सुबह 8:30 और दोपहर 2:30 बजे) गेट बंद कर दिए जाएंगे, जिसके बाद किसी को एंट्री नहीं मिलेगी.

जेईई मेन परीक्षा केंद्र में क्या साथ लेकर जाएं?

जेईई मेन परीक्षा देने जा रहे उम्मीदवारों के लिए नीचे लिखे डॉक्यूमेंट्स ले जाना अनिवार्य है:

  • एडमिट कार्ड: ए4 साइज पेपर पर स्पष्ट प्रिंटआउट.
  • फोटो आईडी: आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी जैसे सरकारी पहचान पत्र (ओरिजिनल).
  • पासपोर्ट साइज फोटो: आवेदन पत्र में इस्तेमाल की गई फोटो की कम से कम दो प्रतियां (उपस्थिति पत्रक के लिए).
  • PwD सर्टिफिकेट: अगर लागू हो तो संबंधित दस्तावेज.

जेईई मेन ड्रेस कोड और वर्जित वस्तुएं

एनटीए ने जेईई मेन अप्रैल सत्र के उम्मीदवारों के लिए ड्रेस कोड के सख्त नियम लागू किए हैं. उम्मीदवारों को भारी कपड़े, बड़े बटन वाले कपड़े या जूतों के बजाय हल्के कपड़े और सैंडल या चप्पल पहनने की सलाह दी गई है. गहने, धातु की वस्तुएं, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर और किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा हॉल में ले जाना सख्त मना है.

जेईई मेन परीक्षा केंद्र में बायोमेट्रिक और सुरक्षा जांच

जेईई मेन परीक्षा केंद्र पर सभी उम्मीदवारों की अनिवार्य बायोमेट्रिक जांच और फ्रिस्किंग की जाएगी. अगर कोई कैंडिडेट बीच में ब्रेक के बाद दोबारा हॉल में एंट्री लेता है तो उसकी फिर से जांच होगी. इसके अलावा, परीक्षा खत्म होने के बाद अपना एडमिट कार्ड और रफ शीट ड्रॉप बॉक्स में डालना न भूलें; ऐसा न करने पर जेईई मेन रिजल्ट 2026 रोका जा सकता है.

डायबिटिक उम्मीदवारों के लिए विशेष छूट

डायबिटीज से पीड़ित सभी उम्मीदवारों को दवाएं, फल (जैसे केला, सेब) और पानी की पारदर्शी बोतल ले जाने की अनुमति है. हालांकि, उन्हें चॉकलेट, कैंडी या सैंडविच जैसे पैकेट बंद खाद्य पदार्थ ले जाने की इजाजत नहीं होगी. वहीं, दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को स्क्राइब की सुविधा के साथ ही परीक्षा पूरी करने के लिए एक्सट्रा टाइम भी दिया जाएगा.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी, तो वहीं पर्यटकों को भी चेतावनी

हरिद्वार: उत्तराखंड राज्य में मार्च का महीना खत्म...