Last Updated:
JEE Main Exam Public Opinion: जेईई मेन 2026 सेशन-2 परीक्षा का 4 अप्रैल को दूसरा दिन था. परीक्षा देकर निकले छात्रों का रिएक्शन पेपर को लेकर मिला-जुला रहा. एक्सपर्ट्स ने भी बताया कि कटऑफ थोड़ा हाई रह सकता है.
JEE Main Exam Public Opinion: जेईई मेन 2026 सेशन-2 परीक्षा की शुरुआत 2 अप्रैल से हो चुकी है. आज, 4 अप्रैल को पेपर-1 (BE/BTech) परीक्षा का दूसरा दिन था. परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्ट में हो रही है. पहली शिफ्ट में परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक हुई. परीक्षा देकर निकले कई परीक्षार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए. लगभग सभी छात्रों ने कहा कि पेपर जनवरी सेशन से कठिन महसूस हुआ.
एग्जाम सेंटर से बाहर निकल रहे कुछ बच्चे खुश होकर तो कुछ उदास नजर आए. छात्रों के अनुसार, इस बार पेपर में कॉन्सेप्ट पर पकड़ और समय प्रबंधन दोनों की अच्छी परीक्षा ली गई. खासकर फिजिक्स और मैथ्स सेक्शन को लेकर कई छात्रों ने कहा कि सवाल थोड़े ज्यादा ट्विस्टेड और समय लेने वाले थे. वहीं, केमिस्ट्री को कुछ छात्रों ने बैलेंस्ड बताया, लेकिन उसमें भी कुछ प्रश्न गहराई से समझने वाले थे. पेपर ऐसा था जिसमें केवल रटकर पढ़ने वाले छात्रों को कठिनाई हुई, जबकि कॉन्सेप्ट क्लियर रखने वाले छात्रों को थोड़ा फायदा मिला.
कटऑफ और स्कोरिंग पैटर्न भी थोड़ा हाई
JEE अभ्यर्थी याचिका सारण ने बताया कि जनवरी 2026 के Session 1 का पेपर Session 2 के मुक़ाबले थोड़ा मुश्किल था. इस बार कटऑफ और स्कोरिंग पैटर्न भी थोड़ा हाई जा सकता है. उन्होंने बताया कि फिजिक्स और केमिस्ट्री आसान थी लेकिन मैथ्स मुश्किल थी. इसके अलावा शिवांशी रणवा ने Session 2 के आज के पेपर को आसान बताया. उन्होंने कहा फिजिक्स और केमिस्ट्री का पेपर मॉडरेट था और गणित के सवाल थोड़े उलझाने वाले थे. वहीं, विकास सैनी जिस हिसाब से तैयारी की थी उसी के अनुसार पेपर आया है. पेपर पिछले सेशन की मुकाबले इस बार थोड़ा आसान था. इस बार 2 अप्रैल के मुकाबले आज 4 अप्रैल का पेपर और भी अधिक आसान है. उसने बताया कि जिन स्टूडेंट्स ने मॉक टेस्ट दिए और टाइम मैनेजमेंट पर काम किया, उन्हें पेपर संभालने में आसानी हुई. वहीं, जिनकी तैयारी अधूरी रही, उन्हें पेपर थोड़ा भारी लगा.
एक्सपर्ट व्यू
एजुकेशन एक्सपर्ट और पोलर JEE एकेडमी के हेड सरदार सिंह रणवा ने बताया कि आज हुए JEE के पेपर के बारे में बात की तो उन्होने बताया कि NTA हर बार कुछ नयापन करता है जो अच्छी बात है पेपर के लिए. आज का पेपर थोड़ा सा अच्छा हुआ है जो मैथ्स का पेपर हुआ है उसके बारे में बच्चे बोल रहे हैं कि जनवरी में जो मैथ्स का पेपर आया था उससे भी अच्छा इस बार पेपर आया है. केमिस्ट्री में फिजिकल का ज्यादा पोर्शन आया है और फिजिकली और ऑर्गेनिक केमिस्ट्री के मिक्स्ड प्रश्न भी आए हैं और इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री की बात की जाए तो स्टेटमेंट पर ज्यादा फोकस किया गया है.
फिजिक्स में बड़े लेवल पर प्रश्न पूछे गए हैं लगभग हर चैप्टर से प्रश्न पूछे गए हैं इन तीनों में फिजिक्स का पेपर सबसे ज्यादा आसान था बच्चों ने बताया कि फिजिक्स में उन्होंने 18 से 20 प्रश्न करके आए हैं और केमिस्ट्री में लगभग 16 से 17 प्रश्न और मैथ्स में 12 13 प्रश्न अटेम्प्ट किए हैं. जनवरी की शिफ्ट में कुछ बच्चे ऐसे थे जिनके 99.8% वाले जिन्होंने 65 प्रश्न किए थे आज वही बच्चे 57 प्रश्न अटेम्प्ट कर पा रहे हैं तो कहां जा सकता है कि यह पेपर जनवरी से थोड़ा मिलता जुलता हुआ है. जनवरी के पेपर में और आज के पेपर में बच्चों के नंबर में भी काफी बदलाव आए हैं इसलिए कट- आफ बढ़ती हुई नजर आ रही है.
About the Author
प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें





