Agency:एजेंसियां
Last Updated:
Kerala Chunav 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 अप्रैल को केरल में एनडीए के चुनाव प्रचार के लिए दौरा करेंगे. इस दौरान वह तिरुवल्ला में जनसभा और तिरुवनंतपुरम में रोडशो करेंगे. कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे और मोदी उम्मीदवारों से मुलाकात करेंगे. 9 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले यह दौरा चुनावी माहौल को तेज करने वाला माना जा रहा है.
केरल चुनाव में 4 अप्रैल को पीएम मोदी का दौरा
तिरुवनंतपुरम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के चुनाव प्रचार के तहत 4 अप्रैल को केरल का दौरा करेंगे. भाजपा सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान वह तिरुवल्ला में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे और तिरुवनंतपुरम में रोडशो भी करेंगे.
तिरुवल्ला में जनसभा, रोडशो में दिखेगा शक्ति प्रदर्शन
कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री दोपहर करीब 3 बजे कोट्टायम जिले के चांगनास्सेरी स्थित एनएसएस कॉलेज मैदान पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग से तिरुवल्ला रवाना होंगे. तिरुवल्ला के पब्लिक स्टेडियम में आयोजित जनसभा में आसपास के क्षेत्रों से राजग उम्मीदवार और पार्टी नेता मौजूद रहेंगे.
इसके बाद पीएम मोदी तिरुवनंतपुरम में किल्लीपलम जंक्शन से करमाना तक करीब 1.5 किलोमीटर लंबा रोडशो करेंगे, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के शामिल होने की संभावना है.
वरिष्ठ नेता भी रहेंगे साथ, उम्मीदवारों से मुलाकात का कार्यक्रम
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन भी मौजूद रहेंगे. प्रधानमंत्री के जिले के राजग उम्मीदवारों से मुलाकात करने की भी संभावना है, जिसके बाद वे शाम को दिल्ली लौट जाएंगे.
9 अप्रैल को होगा मतदान
केरल विधानसभा चुनाव के लिए 9 अप्रैल को वोटिंग होनी है, ऐसे में पीएम मोदी का यह दौरा चुनावी माहौल को और तेज करने वाला माना जा रहा है.
About the Author
अभिषेक कुमार News18 की डिजिटल टीम में बतौर एसोसिएट एडिटर काम कर रहे हैं. वे यहां बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तसीगढ़, उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम समेत तमाम समसामयिक मुद्दों पर लिखते …और पढ़ें





