9.2 C
Munich

KKR Brand Value: रंग लाया शाहरुख खान का निवेश, 3 गुना बढ़ी टीम कोलकाता की ब्रांड वैल्यू

Must read


Last Updated:

KKR Brand Value : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ब्रांड वैल्यू में जबरदस्त 196% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. तीन बार की आईपीएल चैंपियन यह टीम अब 2,059 करोड़ रुपये की वैल्यू के साथ लीग की सबसे कीमती टीमों में से एक बन गई है. मैदान पर शानदार जीत और बॉलीवुड के ग्लैमर ने इस टीम को एक बड़ा ब्रांड बना दिया है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट…

ख़बरें फटाफट

Zoom

केकेआर की ब्रांड वैल्यू में जबरदस्त 196% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

आईपीएल की सबसे मशहूर टीमों में से एक कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने बिजनेस की दुनिया में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है. बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अगुवाई वाली इस टीम की ब्रांड वैल्यू अब 196 प्रतिशत तक बढ़ गई है. साल 2008 में जब आईपीएल की शुरुआत हुई थी, तब शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट (Red Chillies Entertainment) ने इस टीम को करीब 7.5 करोड़ डॉलर में खरीदा था. आज के समय में यह निवेश क्रिकेट की दुनिया के सबसे समझदारी भरे फैसलों में से एक साबित हुआ है.

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कोलकाता नाइट राइडर्स की ब्रांड वैल्यू अब 22.2 करोड़ डॉलर तक पहुंच गई है. अगर आज की करेंसी रेट के हिसाब से देखें तो इस टीम की कुल नेटवर्थ लगभग 2,059 करोड़ रुपये आंकी गई है. इसका मतलब है कि टीम की वैल्यू अपनी शुरुआती कीमत से लगभग 3 गुना बढ़ चुकी है. डब्ल्यूपी लीग (WP League) की रिपोर्ट बताती है कि आईपीएल की सभी 10 टीमों में कोलकाता की टीम चौथे नंबर पर काबिज है. इस कामयाबी के पीछे टीम का मैदान पर शानदार प्रदर्शन और शाहरुख खान का स्टारडम, दोनों ही बड़ी वजहें हैं.

मैदान पर जीत और बॉलीवुड का तड़का

कोलकाता की टीम ने अब तक 3 बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है. साल 2012 और 2014 में गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की कप्तानी में टीम चैंपियन बनी थी. इसके बाद साल 2024 में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी में टीम ने तीसरी बार खिताब जीतकर अपनी ताकत दिखाई.

शाहरुख खान की वजह से इस टीम की पहुंच सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि फैशन और लाइफस्टाइल की दुनिया में भी इसकी अलग पहचान है. इसी वजह से बड़ी-बड़ी कंपनियां इस टीम के साथ जुड़ने के लिए महंगी स्पॉन्सरशिप डील्स करती हैं. साथ ही, कोलकाता के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) स्टेडियम में 68,000 से ज्यादा दर्शकों की भीड़ टीम का हौसला और कमाई दोनों बढ़ाती है.

साल 2024 की बड़ी जीत के बाद अभी टीम थोड़े मुश्किल दौर से गुजर रही है. साल 2025 की नीलामी में टीम ने 124.55 करोड़ रुपये खर्च कर नई टीम तैयार की थी. इसमें रिंकू सिंह (Rinku Singh) को 13 करोड़, सुनील नरेन (Sunil Narine) को 12 करोड़ और वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) को 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था. वहीं कैमरून ग्रीन (Cameron Green) को 25.20 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर खरीदा गया. फिलहाल टीम की कमान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के हाथों में है.

About the Author

authorimg

Malkhan Singh

मलखान सिंह पिछले 17 वर्षों से ख़बरों और कॉन्टेंट की दुनिया में हैं. प्रिंट मीडिया से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई नामी संस्थानों का नाम प्रोफाइल में जुड़ा है. लगभग 4 साल से News18Hindi के साथ काम कर रहे …और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article