7.6 C
Munich

Krunal Pandya vs Hardik pandya in IPL: क्रुणाल पंड्या का विकेट के बाद सेलिब्रेशन और हार्दिक का वो लुक, क्या भाइयों में बातचीत बंद है?

Must read


होमखेलक्रिकेट

क्रुणाल पंड्या का विकेट सेलिब्रेशन और हार्दिक का वो लुक, क्या बातचीत बंद है?

Last Updated:

Krunal Pandya vs Hardik pandya In IPL: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला हुआ तो सबकी नजर पंड्या भाईयों पर थी. मैच के दौरान क्रुणाल ने हार्दिक का विकेट चटकाया और जिस तरह से सेलिब्रेट किया वो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Zoom

क्रुणाल पंड्या ने हार्दिक पंड्या का विकेट लेकर किया जोरदार सेलिब्रेशन

नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर पंड्या भाइयों के बीच दरार की खबरें तेजी से फैल रही हैं. इसी बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमों का मैच हुआ. इस हाई-इंटेंसिटी मुकाबले के दौरान क्रुणाल पंड्या को कैमरे पर अपने भाई हार्दिक पंड्या का विकेट गिरने पर जोरदार जश्न मनाते हुए देखा गया. मैच के दौरान हार्दिक के आउट होने पर क्रुणाल कैमरे में उत्साहित होकर कूदते नजर आए.

पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं कि हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या के बीच सब कुछ पहले जैसा नहीं है. आज के मैच में फैंस को भी ये खबरें सच लगने लगीं. मैदान पर दोनों भाइयों ने न तो एक-दूसरे से बात की और न ही एक-दूसरे की तरफ देखा. हालात तब और साफ नजर आए जब हार्दिक आउट हुए. क्रुणाल ने विकेट का जश्न काफी आक्रामक अंदाज में मनाया. ये पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गए और फैंस के बीच उनके रिश्ते को लेकर सवाल उठने लगे, हालांकि दोनों में से किसी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article