LIVE: ईरान युद्ध के बीच दिल्ली में पीएम मोदी ने बुलाई CCS और CCEA की बैक-टू-बैक मीटिंग, अंदर क्या हुआ?

Date:


होमताजा खबरदेश

LIVE: जंग के बीच दिल्ली में हलचल, मोदी कैबिनेट की सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ?

Last Updated:

PM Modi Security Cabinet Meeting: वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में हाई-लेवल बैठक की अध्यक्षता की. इस बैठक में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) ने युद्ध के भारत पर होने वाले असर और सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की.

Zoom

पीएम मोदी की हाई लेवल मीटिंग (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: वेस्ट एशिया में बिगड़ते हालात ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है. इस तनाव का सीधा असर भारत की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर न पड़े, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोर्चा संभाल लिया है. बुधवार को प्रधानमंत्री आवास पर एक के बाद एक दो महत्वपूर्ण बैठकें शुरू हुईं. सबसे पहले सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की मीटिंग बुलाई गई. इसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जैसे दिग्गज नेता मौजूद रहे. इस मीटिंग का मुख्य एजेंडा युद्ध के कारण पैदा हुए सुरक्षा खतरों और वहां फंसे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था.

CCS की मीटिंग के ठीक बाद आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) की बैठक भी होगी. इसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी शामिल होने पहुंचे हैं. इस बैठक का उद्देश्य युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों और सप्लाई चेन पर पड़ने वाले असर का विश्लेषण करना है. सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता के बावजूद भारत में जरूरी चीजों की किल्लत न हो.

क्यों अहम है यह हाई-प्रोफाइल मीटिंग?

वेस्ट एशिया और मिडिल ईस्ट भारत के लिए ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है. खाड़ी देशों में लाखों भारतीय काम करते हैं, जिनकी सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है. सूत्रों के अनुसार, बैठक में नौसेना और वायुसेना की तैयारियों पर भी चर्चा हुई ताकि किसी भी इमरजेंसी में त्वरित एक्शन लिया जा सके. प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे हर बदलती परिस्थिति पर पैनी नजर रखें और राज्यों के साथ तालमेल बनाए रखें.

कैसे सुरक्षित रहेंगे विदेश में फंसे भारतीय?

बैठक में एयरस्पेस की पाबंदियों और वैकल्पिक रूटों पर भी बात हुई. विदेश मंत्रालय लगातार वहां के दूतावासों के संपर्क में है. सरकार का फोकस इस बात पर है कि अगर तनाव और बढ़ता है, तो भारतीयों को वहां से निकालने का क्या प्लान होगा. साथ ही, देश के अंदर फ्यूल और फर्टिलाइजर की सप्लाई को दुरुस्त रखने के लिए भी रणनीति तैयार की जा रही है.

About the Author

authorimg

दीपक वर्माDeputy News Editor

दीपक वर्मा एक दशक से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह News18 हिंदी के डिजिटल न्यूजरूम में डिप्टी न्यूज़ एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. दीपक मुख्‍य रूप से विज्ञान, राजनीति, भारत के आंतरिक घटनाक्रमों औ…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related