Last Updated:
LPG cylinder Color Meaning: क्या आपने इस बात पर ध्यान दिया है कि आप अपने घर में जिस एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं वो हमेशा लाल कलर में ही आता है? गैस की टंकी का हमेशा लाल रंग में रंगा होना कोई इत्तेफाक नहीं है. इसके पीछे एक बड़ी वजह होती है. लाल रंग खतरे को दर्शाने के लिए इस्तेमाल होता है, इसलिए सिलेंडर को लाल रंग से कलर किया जाता है.
एलपीजी सिलेंडर भारत के लगभग हर घर की रसोई का जरूरी हिस्सा है. लाखों लोग रोज खाना बनाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं. आपने देखा होगा कि ये सिलेंडर लाल रंग के होते हैं, लेकिन यह रंग सिर्फ दिखावे के लिए नहीं होता, बल्कि इसके पीछे एक खास कारण होता है. <span style=”color: currentcolor;”>लाल रंग सिलेंडर की पहचान और सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है. यह चमकीला रंग दूर से ही नजर आ जाता है, जिससे इसे आसानी से पहचाना जा सकता है. खासकर गैस लीकेज या आग जैसी आपात स्थिति में यह लाल रंग लोगों को तुरंत सतर्क कर देता है. गैस की टंकी का हमेशा लाल रंग में रंगा होना कोई इत्तेफाक नहीं है. इसके पीछे एक बड़ी वजह होती है. लाल रंग खतरे को दर्शाने के लिए इस्तेमाल होता है, इसलिए सिलेंडर को लाल रंग से कलर किया जाता है. </span>

दुनियाभर में लाल रंग को खतरे को दर्शान के लिए किया जाता है. क्योंकि एलपीजी एक ज्वंलत गैस होती है, इसलिए एलपीजी सिलेंडर को लाल रंग में रंगा जाता है. इसका मकसद लोगों को सचेत करना होता है कि इसमें ज्वलनशील गैस भरी हुई है और इसे इस्तेमाल करते या इधर से उधर करते हुए सावधानी जरूरी है.

यह रंग एक तरह का चेतावनी संकेत भी है, जो लोगों का ध्यान इस तरफ आकर्षित करता है कि सिलेंडर का इस्तेमाल करते समय लापरवाही नहीं करनी चाहिए. इस तरह की रंग व्यवस्था से खतरनाक चीजों को आसानी से पहचाना जा सकता है और दुर्घटनाओं का खतरा कम होता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके अलावा, चमकीले रंग से मजदूरों, ट्रांसपोर्ट करने वालों और उपयोग करने वालों को यह समझने में आसानी होती है कि सिलेंडर में किस प्रकार की गैस है. भीड़भाड़ या कम रोशनी वाली जगहों में भी यह आसानी से दिखाई देता है, जिससे हादसे होने की संभावना कम हो जाती है.

एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. जैसे सिलेंडर को हमेशा सीधा रखें. समय-समय पर गैस लीकेज की जांच करते रहें. रसोई में हवा आने-जाने की सही व्यवस्था रखें. सिलेंडर को गर्म जगह या आग के पास न रखें. जब गैस का उपयोग न हो, तो रेगुलेटर बंद कर दें.





