mithun chakraborty cm candidate bengal chunav | मिथुन चक्रवर्ती का विस्फोटक इंटरव्यू, कहा- बंगाल को पश्चिम बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा

Date:


कोलकाता. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के सबसे चर्चित चेहरों में से एक, ‘डिस्को डांसर’ और भाजपा के स्टार कैंपेनर मिथुन चक्रवर्ती ने ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला है. मालदा में हाल ही में हुई हिंसा और चुनावी गहमागहमी के बीच मिथुन ने साफ कर दिया कि यह चुनाव बंगाल की अस्मिता और सुरक्षा बचाने की आखिरी लड़ाई है. उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तुष्टीकरण और नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल की स्थिति अब विस्फोटक हो चुकी है. मिथुन चक्रवर्ती ने एक गंभीर चेतावनी देते हुए कहा, ‘राज्य में एक विशेष क्षेत्र को ‘पश्चिम बांग्लादेश’ बनाने की कोशिश की जा रही है. लेकिन जब तक मैं जिंदा हूं, मैं अपनी पूरी ताकत से इसका विरोध करूंगा. हम बंगाल की पहचान को मिटने नहीं देंगे.’

बॉलीवुड में कभी लाखों दिलों की धड़कन रहे मिथुन चक्रवर्ती ने बंगाल चुनाव को लेकर कई बातें की हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी लाभ के लिए सीमा पर बाड़ लगाने के लिए जमीन नहीं दी जा रही है, जो सीधे तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता है. उन्होंने टीएमसी सरकार को देश की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा करार दिया.

जब मिथुन से पूछा गया कि क्या वे राज्य का नेतृत्व करेंगे, तो उन्होंने कहा, ‘मैंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया क्योंकि मैं खुद को एक निर्वाचन क्षेत्र तक सीमित नहीं रखना चाहता था. मैं पूरे राज्य में घूमकर लोगों तक पहुंच रहा हूं. अगर चुनाव के बाद पार्टी मुझे जिम्मेदारी देती है तो मैं मुख्यमंत्री का पद संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हूं. मैं लोगों की बॉडी लैंग्वेज समझता हूं, वे अब बदलाव चाहते हैं.’

मालदा में न्यायिक अधिकारियों के घेराव पर मिथुन ने कड़ी नाराजगी जताई.

मालदा कांड और पुलिस की भूमिका पर सवाल

मालदा में न्यायिक अधिकारियों के घेराव पर मिथुन ने कड़ी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा, ‘उस पूरे पुलिस स्टेशन के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. पुलिस तमाशबीन बनी रही और मुख्यमंत्री भड़काऊ भाषण दे रही हैं. अगर मैं अपनी फिल्म का कोई डायलॉग बोलता हूं, तो मुझ पर केस कर दिया जाता है, लेकिन मुख्यमंत्री सरेआम लोगों को उकसा रही हैं. उन पर केस क्यों नहीं होता? बंगाल की नौकरशाही का पूरी तरह से राजनीतिकरण हो चुका है.’

हिंदुओं की सुरक्षा और शिक्षा पर चिंता

मिथुन ने दावा किया कि अगर इस बार भाजपा की हार हुई, तो बंगाल में हिंदुओं का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है. उन्होंने शिक्षा बजट में असंतुलन का मुद्दा उठाते हुए कहा, ‘आदिवासी स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं, लेकिन फंड केवल मदरसों की ओर मोड़ा जा रहा है. हम भारतीय मुसलमानों के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन उन बाहरी लोगों के खिलाफ हैं जो यहां आकर अशांति फैला रहे हैं.’

चक्रवर्ती ने मुख्यमंत्री ममतात बनर्जी द्वारा फैलाए जा रहे गलत नैरेटिव पर भी बात की.

टीएमसी के नैरेटिव पर भी कह दी बड़ी बात

चक्रवर्ती ने मुख्यमंत्री ममतात बनर्जी द्वारा फैलाए जा रहे गलत नैरेटिव पर भी बात की. मिथुन ने कहा, ‘हम सब मछली खाते हैं और खाते रहेंगे, लेकिन मुख्यमंत्री यह दिखाने की कोशिश कर रही हैं कि अगर भाजपा आई तो खान-पान पर पाबंदी लगेगी, जबकि वे खुद ‘गौ मांस’ को लेकर गलत संदेश दे रही हैं. वे केवल डराकर वोट लेना चाहती हैं.’

ये भी पढ़ें: Bengal Chunav Exclusive: बंगाल चुनाव में मुस्लिम उम्मीदवारों की संख्या में कांग्रेस ने मारी बाजी, TMC- लेफ्ट से ज्यादा उतारे कैंडिडेट्स!
मिथुन चक्रवर्ती का यह इंटरव्यू बंगाल की राजनीति में भूचाल लाने वाला साबित हो सकता है, क्योंकि उन्होंने सीधे तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा और अस्मिता को चुनाव का केंद्र बना दिया है. बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में भी मिथुन चक्रवर्ती ने ममता बनर्जी पर कई तीर छोड़े थे. मालूम हो कि साल 2024 के चुनाव में मिथुन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में कहा था कि हिंदुओं का अपमान करने वाले को वह जिंदा गाड़ देंगे. मिथुन ने एक बार कहा था कि ‘मैं असली कोबरा हूं… डसूंगा तो फोटो बन जाओगे.’ 2021 के विधानसभा चुनाव में भी मिथुन ने कोलकाता के बिग्रेड परेड ग्राउंड में लोगों को संबोधित करते हुए कहा था, ‘न मैं जोलधारा सांप हूं, और न ही मैं बेलेबोड़ा सांप हूं, मैं एक कोबरा हूं. आमी एकटा कोबरा…’



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related