Last Updated:
Mukul Choudhary Arjun Tendulkar: मुकुल चौधरी की बेखौफ नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) में बृहस्पतिवार को कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से हराया. इसके बाद से ही अर्जुन तेंदुलकर का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
मुकुल चौधरी पर अर्जुन तेंदुलकर का पुराना वीडियो वायरल हो रहा
कोलकाता: सात छक्के उड़ाने वाले लखनऊ सुपरजायंट्स के नए पोस्टरब्वॉय मुकुल चौधरी का नाम भले ही दुनिया के लिए नया-नया हो, लेकिन अर्जुन तेंदुलकर ने पहले ही उनके सुपरस्टार बनने की भविष्यवाणी कर दी थी. आईपीएल की शुरुआत से पहले हुए एक पॉडकास्ट में अर्जुन ने कहा था कि उनकी लखनऊ टीम के साथी प्लेयर मुकुल चौधरी खूब छक्के मारते हैं और प्रैक्टिस में उन्हें फील्ड के चारों सिक्स उड़ाए हैं.
अब नौ अप्रैल की रात जब कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डंस में मुकुल चौधरी ने सात छक्के लगाकर नाबाद 54 रन बनाए और लखनऊ सुपरजायंट्स को हार के मुंह से निकाला तो वो पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. नीचे देखिए वीडियो:
Arjun Tendulkar told in his podcast with Shubhankar Mishra that Mukul Choudhary is the most impressive hitter in the LSG squad, and he showed his talent to the world today. pic.twitter.com/hAkBKXbKBl


