7.1 C
Munich

Nicholas Pooran surpassed KL Rahul: निकोलस पूरन ने तोड़ दिया केएल राहुल का ये बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ के लिए रचा इतिहास

Must read


होमखेलक्रिकेट

निकोलस पूरन ने तोड़ दिया केएल राहुल का ये बड़ा रिकॉर्ड, LSG के लिए रचा इतिहास

Last Updated:

Nicholas Pooran surpassed KL Rahul: लखनऊ सुपरजायंट्स के स्टार खिलाड़ी निकोलस पूरन ने आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. पूरन इस लीग में लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इस मामले में निकोलस पूरन ने केएल राहुल को अब पीछे छोड़ दिया है.

Zoom

निकोलस पूरन ने तोड़ा केएल राहुल का रिकॉर्ड

नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में निकोलस पूरन ने लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. गुजरात के खिलाफ मैच में पूरन 21 गेंद में 19 रनों की पारी खेली. इसके साथ ही वह आईपीएल में लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में पूरन ने अब लखनऊ के पूर्व कप्तान केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया है.

बता दें कि पूरन को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले एलएसजी ने 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. वहीं इस टीम के लिए अब पूरन के नाम 1422 रन हो गए हैं. पूरन ने ये उपलब्धि लखऊ के लिए 47वें मैच में हासिल की है. पूरन से पहले यह रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम था. राहुल ने लखनऊ के लिए 38 मैचों में 1410 रन बनाए हैं.

आईपीएल 2026 में नहीं चल रहा है पूरन का बल्ला

निकोलस पूरन लखनऊ के लिए आईपीएल में चौथा सीजन खेल रहे हैं. इस पहले तीन सीजन में पूरन ने अपनी इस टीम के लिए दमदार खेल दिखाया है, लेकिन आईपीएल 2026 में पूरन के बल्ले से रन नहीं निकल रहा है. इस सीजन में पूरन अपनी टीम के लिए अबतक कुल चार मैच खेले हैं, जिसमें वह सिर्फ 41 रन ही बना पाए हैं. ऐसे में देखना ये होगा कि सीजन में बचे हुए आगे के मैचों में पूरन किस तरह की बल्लेबाजी करते हैं.

गुजरात के खिलाफ 164 रन ही बना पाई लखनऊ

वहीं, गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले की बात करें तो लखनऊ को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था. पहले बल्लेबाजी के लिए लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही और लगातार अंतराल पर उसने अपना विकेट गंवाया. यही कारण है कि लखनऊ की टीम निर्धारित 20 ओवर के खेल में 8 विकेट के नुकसान पर 164 रन ही बना पाई. टीम के लिए सबसे ज्यादा एडेन मार्करम ने 30 रन बनाए.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article