OMG! मंदिर में घुसा कांटों वाला खतरनाक जानवर, शेर-तेंदुए भी रहते हैं दूर, नरपतसिंह ने ऐसे किया रेस्क्यू

Date:


Last Updated:

Barmer Hindi News: एक मंदिर में अचानक कांटों से भरा खतरनाक जंगली जानवर घुसने से लोगों में जबरन मच गया. यह जानवर भारतीय साही था, जिससे शेर और तेंदुए भी दूरी बनाकर रखते हैं. सूचना मिलते ही रेस्क्यू एक्सपोर्ट नरपतसिंह मौके पर पहुंचे और सूझबूझ से ऑपरेशन चलाकर उसे सुरक्षित पकड़ लिया. इस दौरान किसी को भी नुकसान नहीं हुआ. बाद में जानवर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया. इस घटना ने वन्यजीवों के प्रति जागरूकता और खतरों की जरूरत को फिर उजागर किया है.

ख़बरें फटाफट

बाड़मेर. सरहदी बाड़मेर शहर के दादावाड़ी जैन मंदिर परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक सेही अंदर घुस आया. पहले तो लोगों को समझ ही नहीं आया कि यह कौन सा जीव है लेकिन जैसे ही उसके शरीर पर खड़े नुकीले कांटे नजर आए डर का माहौल बन गया. इसके बाद पर्यावरण प्रेमी नरपतसिंह ने इसका रेस्क्यू कर जंगल मे छोड़ा तो सभी ने राहत की सांस ली.

रेगिस्तान की खामोशी में अचानक खड़खड़ाहट गूंजती है तब सामने आता है एक ऐसा जीव जो न दहाड़ता है, न दौड़ता है लेकिन उसके “कांटे” ही उसकी सबसे बड़ी ताकत होती हैं. खतरनाक दिखने वाला यही सेही जब दादावाड़ी मंदिर में घुस गया तो हड़कंप मच गया. पर्यावरण प्रेमी नरपतसिंह ने हिम्मत दिखाते हुए सेही का सुरक्षित रेस्क्यू कर पहाड़ी इलाको में छोड़ा है.

शांत स्वभाव लेकिन खतरा महसूस होने पर छोड़ता है कांटे
मरुस्थल और जंगलों में रहने वाला सेही आमतौर पर शांत स्वभाव का जीव माना जाता है लेकिन खतरा महसूस होते ही यह अपने शरीर के नुकीले कांटों को हथियार बना लेता है. यही कारण है कि शेर और तेंदुए जैसे शिकारी भी इससे दूरी बनाकर रखते हैं. एक बार हमला होने पर इसके कांटे गहरे घाव कर सकते हैं. पर्यावरण प्रेमी नरपतसिंह के मुताबिक करीब एक घण्टे की मशक्कत के बाद सेही का रेस्क्यू किया है.

नरपतसिंह बताते है कि सेही के कांटो से बड़े बड़े शिकारी जीव भी डरते है. इसके नुकीले कांटे शरीर मे गहरा घाव कर देते है. वे बताते है कि उन्हें भी रेस्क्यू करते समय एक-दो कांटे लगे है लेकिन इसका रेस्क्यू करते समय बड़ी सावधानी बरतनी पड़ती है.

रात्रि में करता है विचरण,कांटे होते है सबसे बडी सुरक्षा का हथियार
सेही को अंग्रेज़ी में पोर्क्यूपाइन (Porcupine) कहा जाता है. एक अनोखा और दिलचस्प वन्यजीव है जो अपने शरीर पर मौजूद सैकड़ों नुकीले कांटों के लिए जाना जाता है. ये कांटे ही इसकी सबसे बड़ी रक्षा प्रणाली होते हैं. सेही आमतौर पर शांत और निशाचर होता है लेकिन खतरा महसूस होते ही अपने कांटों को खड़ा कर लेता है और दुश्मन पर तेजी से पलटवार कर सकता है.

इसके कांटो से शेर, तेंदुए भी रहते है दूर
इसके कांटे इतने मजबूत और नुकीले होते हैं कि बड़े शिकारी जानवर जैसे शेर और तेंदुए भी इससे दूरी बनाए रखते हैं. यह मुख्य रूप से जंगलों, झाड़ियों और रेगिस्तानी इलाकों में पाया जाता है और जड़ें, फल, छाल व पौधों को खाकर जीवन यापन करता है.

About the Author

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कश्मीर फाइल्स, धुरंधर और केरल स्टोरी का जिक्र कर कांग्रेस पर भड़के PM मोदी

होमताजा खबरदेशकश्मीर फाइल्स, धुरंधर और केरल स्टोरी का...