PM Modi Tamil Nadu Chunav : कौन हैं रमेश विनायकम, जिनसे पीएम मोदी चेन्नई में मिले, क्या संगीत के सुरों से सजेगा तमिलनाडु में बीजेपी का चुनावी रण?

Date:


होमताजा खबरदेश

क्या संगीत के सुरों से सजेगा तमिलनाडु में बीजेपी का चुनावी रण?

Last Updated:

PM Modi Tamil Nadu Chunav: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में प्रसिद्ध संगीतकार रमेश विनायकम से मुलाकात की. पीएम ने विनायकम के ‘गमक बॉक्स नोटेशन सिस्टम’ की सराहना करते हुए इसे भारतीय संगीत को वैश्विक स्तर पर ले जाने वाला क्रांतिकारी कदम बताया. चुनावी माहौल में पीएम का यह सांस्कृतिक लगाव मतदाताओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

Zoom

पीएम मोदी से मिलने वाले रमेश विनायमक कौन हैं?

चेन्नई. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की सियासी तपिश के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है. चुनावी रैलियों और रोड शो के व्यस्त कार्यक्रम के बीच पीएम मोदी चेन्नई में जाने-माने संगीतकार और शोधकर्ता थिरु रमेश विनायकम के निवास स्थान पर पहुंचे. इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने रमेश विनायकम के काम की जमकर प्रशंसा की है. राजनीतिक विश्लेषक इसे तमिलनाडु की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ जुड़ने के प्रधानमंत्री के एक और प्रयास के रूप में देख रहे हैं. वहीं, कुछ लोग कह रहे हैं कि पीएम मोदी ने तमिलनाडु में ‘म्यूजिक कार्ड’ खेलकर डीएमके को हैरान कर दिया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि रमेश विनायकम ने अपना पूरा जीवन भारतीय संगीत को लोकप्रिय बनाने के लिए समर्पित कर दिया है. मुलाकात के दौरान विनायकम ने पीएम मोदी को अपने अभिनव ‘गमक बॉक्स नोटेशन सिस्टम’ (Gamaka Box Notation System) की झलक दिखाई. यह सिस्टम भारतीय शास्त्रीय संगीत की बारीकियों, विशेषकर ‘गमक’ स्वरों के उतार-चढ़ाव, को लिखित रूप में दर्ज करने की एक अनूठी पद्धति है. विनायकम ने पीएम मोदी से सारे गामा और वंदे मातरम गमक सिस्टम के जरिए गवाया. इस दौरान पीएम मोदी काफी मंत्रमुग्ध नजर आए. पीएम मोदी को रमेश विनायकम ने दो पैंसिल भेंट किया.

पीएम मोदी और विनायकम से मुलाकात के मायने क्या हैं?

सांस्कृतिक जुड़ाव के जरिए चुनावी संदेश

तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी लगातार तमिल भाषा, संस्कृति और कला का जिक्र कर रहे हैं. रमेश विनायकम जैसे व्यक्तित्व से मिलना इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. पीएम ने कहा, ‘यह भारतीय संगीत को विश्व पटल पर ले जाने का एक नया और आधुनिक तरीका है.’ विनायकम और उनके परिवार के साथ बिताए समय को पीएम ने बेहद सुखद बताया. इस दौरान विनायकम के परिवार ने पारंपरिक तरीके से प्रधानमंत्री का स्वागत किया, जिसकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं.

तमिलनाडु की कला और राजनीति का संगम

तमिलनाडु की राजनीति हमेशा से कला और सिनेमा से प्रभावित रही है. ऐसे में एक वैश्विक स्तर के संगीत शोधकर्ता के साथ प्रधानमंत्री की यह मुलाकात स्थानीय बुद्धिजीवियों और कला प्रेमियों के बीच सकारात्मक संदेश भेजने की कोशिश है. जहां एक ओर विपक्ष क्षेत्रीय अस्मिता का मुद्दा उठा रहा है, वहीं पीएम मोदी भारतीय संगीत और तमिल प्रतिभाओं को वैश्विक पहचान दिलाने की बात कर ‘सांस्कृतिक गौरव’ का कार्ड खेल रहे हैं.

रमेश विनायकम एक प्रसिद्ध संगीतकार, गायक, गीतकार और शोधकर्ता हैं, जो मुख्य रूप से तमिल और तेलुगु फिल्म उद्योग में अपने कार्यों के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने 12 वर्ष की आयु में ही अपना पहला गीत लिखा और संगीतबद्ध किया था. उनके पिता उनके पहले गुरु रहे हैं.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related