PM Modi West Bengal Rally Live Updates: कूचबिहार में जनसैलाब देख गदगद हुए पीएम मोदी, कहा- बंगाल में चल रही है बीजेपी की प्रचंड लहर

Date:


Last Updated:

PM Modi Rally live updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कूचबिहार से हुंकार भरने वाले हैं. रैली में उमड़ी भारी भीड़ की तस्वीरें साझा करते हुए पीएम ने दावा किया कि बंगाल की जनता इस बार टीएमसी को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है. प्रधानमंत्री ने कहा कि उमड़ा हुआ यह जनसैलाब राज्य में भाजपा की जीत की स्पष्ट घोषणा कर रहा है.

Zoom

पीएम मोदी की कुछ ही देर में बंगाल में मेगा शो होने वाला है.

PM Narendra Modi Rally Live Updates : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर बंगाल के कूचबिहार में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर चुनावी माहौल को पूरी तरह बदल दिया है. रैली स्थल पर पहुंचने से पहले ही प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर भारी भीड़ की तस्वीरें साझा करते हुए ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर सीधा प्रहार किया. पीएम मोदी ने दावा किया कि बंगाल के कोने-कोने से आ रही आवाजें स्पष्ट कर रही हैं कि इस बार राज्य में ‘परिवर्तन’ तय है.

तस्वीरें बयां कर रही हैं भाजपा की लहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर रैली की झलकियां साझा करते हुए लिखा, “कूचबिहार की रैली को संबोधित करने के लिए जाते हुए. ये तस्वीरें दिखाती हैं कि इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा के पक्ष में कितनी मजबूत लहर है… लोग टीएमसी को खारिज करने जा रहे हैं!” इन तस्वीरों में सिरों का एक समंदर नजर आ रहा है, जिसे भाजपा अपनी सबसे बड़ी ताकत के रूप में पेश कर रही है. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों का जुटना विपक्षी खेमे की चिंताएं बढ़ा सकता है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related