pm narendra modi cooch behar rally | कूचबिहार की धरती से पीएम मोदी ने ममता सरकार के खिलाफ फूंका विजय शंखनाद, इन 6 नारों से टीएमसी के किले को दहलाया

Date:


Last Updated:

PM Narendra Modi Cooch Behar Rally : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूचबिहार की ऐतिहासिक ‘विजय संकल्प सभा’ में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी पर तीखा हमला बोला है. पीएम ने ‘भय बनाम भरोसा’ के 6 बड़े सूत्र देते हुए कहा कि एक तरफ टीएमसी का भ्रष्टाचार, घुसपैठ और सिंडिकेट राज का डर है, तो दूसरी तरफ भाजपा का विकास और सुरक्षा का भरोसा. उन्होंने संदेशखाली की माताओं-बहनों के आंसुओं का हिसाब मांगते हुए बंगाल में सत्ता परिवर्तन का आह्वान किया.

Zoom

पीएम मोदी की कूचविहार रैली की 6 बड़ी बातें.

कूचबिहार. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा के चुनाव प्रचार का आगाज करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कूचबिहार के रासमेला मैदान में जनसमर्थन का नया रिकॉर्ड बना दिया. प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सीधे निशाने पर लेते हुए बंगाल की वर्तमान स्थिति को ‘भय बनाम भरोसा’ की जंग करार दिया. पीएम मोदी ने बारी-बारी से उन सभी मुद्दों को छुआ जो पिछले कुछ वर्षों में बंगाल की राजनीति में विवाद का केंद्र रहे हैं. चाहे वह संदेशखाली की हिंसा हो, सिंडिकेट राज हो या बदलती डेमोग्राफी. पढ़ें पीएम मोदी की भाषण की

पीएम मोदी के हमले के 6 कड़े प्रहार

1. कटमनी बनाम विकास

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज बंगाल के सामने दो रास्ते हैं. एक तरफ टीएमसी का भय है, भ्रष्टाचार का डर, कटमनी का डर और लूट का डर. दूसरी तरफ भाजपा का भरोसा है, जो विकास को तेज रफ्तार देने और हर गरीब का हक उसे दिलाने की गारंटी देता है.’



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related